फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्टः सरविक्स व ओवरी कैंसर कम, ब्रेस्ट कैंसर बढ़ा

Wed, 03 Feb 2016 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के पिछले पांच साल के आंकड़ों पर गौर करें तो मर्ज का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। लेकिन इस दौरान एक बदलाव देखने को मिल रहा है। महिलाओं में सरविक्स और ओवरी कैंसर की दर लगातार नीचे आ रही है, जबकि ब्रेस्ट कैंसर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार जागरूकता कार्यक्रम से महिलाओं में कैंसर की जांच रेगुलर करवाने का रुझान बढ़ा है। चंडीगढ़ में आशा ज्योति वैन सेक्टरों में जाती है, जिससे महिलाएं मुफ्त में कैंसर की जांच करवा सकती हैं। इस वजह से कैंसर का रेट कम आ रहा है, लेकिन ब्रेस्ट कैंसर के केस बढ़े हैं, जो चिंताजनक है।

इसके पीछे की वजहें मुख्य रूप से महिलाओं में देरी से शादी करना, देरी से बच्चों को जन्म देना व शराब और नशे की लत बढ़ना जैसे मुख्य कारक हो सकते हैं।

महिलाओं में कैंसर
कैंसर----2011-13---प्रतिशत----2014----प्रतिशत----2015-----प्रतिशत
ब्रेस्ट-------1630------20.3------704------21.9------783------23.6
सरविक्स---1243---15.4-----454------14.1------473--------14.3
ओवरी-------560-----7.0-----258-----8.0-----215-----------6.5
ल्यूकेमिया-----484------6.0---168------5.2--------159-------4.8
गॉल ब्लेडर----448-----5.6----179------5.2--------172---------5.2           
लंग-----------260----3.2-----100------3.1--------112--------3.4
ब्रेन------------344---4.3-----133-------4.1-------143---------4.3
कुल केस-------5953---74-----2408-----74.8------2474-------74.7

ब्रेस्ट कैंसर: इसकी पहली निशानी है छाती में गांठ का महसूस होना। जब भी छाती में कुछ बदलाव या गांठ महसूस हो तो तुरंत ब्रेस्ट कैंसर की जांच करवाएं। जितनी जल्दी जांच, उतना आसान इलाज होता है।
विज्ञापन


ओवरी कैंसर: ओवरी में कैंसर रक्त, पानी या मवाद भरने से होता है। इसका खतरा सबसे ज्यादा कम उम्र की युवतियों व रजोनिवृत्ति के बाद होता है। इसके लक्षण महीनों बाद पता चलता है। इसका खतरा स्तन, आंत और यूटेरस कैंसर से भी बढ़ता है। प्राइवेट पार्ट में गंदगी, भोजन में फाइबर न लेने से रिस्क बढ़ता है। इसका मुख्य लक्षण पेट के निचले हिस्से में भारीपन, गैस की शिकायत पर पेट में जलन, भूख न लगना, अचानक वजन घट जाना जैसे लक्षण शामिल हैं।

सरविक्स कैंसर: इसका मुख्य कारण ह्यमून पैपीलोमा वायरस होता है। अलग-अलग पाटर्नर के साथ यौन संबंध बनाने में इसके संक्रमण बनने के ज्यादा चांस होते हैं। इसके अन्य कारण भी हो सकते हैं। 40 साल बाद की इसकी जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें