फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई का देसी कमाल: सांस रोगियों को मिलेगा सस्ता इलाज, हाई-फ्लो नेजल कैनुला डिवाइस काफी प्रभावी

Tue, 21 Apr 2026 09:43 AM IST
Nivedita वीणा तिवारी, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

इस डिवाइस का परीक्षण 21 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर किया गया, जिसमें अलग-अलग स्तर की ऑक्सीजन और फ्लो रेट (20, 40 और 60 लीटर प्रति मिनट) पर अध्ययन किया गया।  
विज्ञापन
चंडीगढ़ पीजीआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ पीजीआई के डॉक्टरों ने मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संस्थान के विशेषज्ञों की ओर से विकसित स्वदेशी हाई-फ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) डिवाइस शुरुआती परीक्षण में सुरक्षित और प्रभावी पाया गया है। इस सफलता से आने वाले समय में सांस संबंधी गंभीर बीमारियों के इलाज को सस्ता और अधिक सुलभ बनाने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


इस डिवाइस का परीक्षण 21 स्वस्थ वॉलंटियर्स पर किया गया, जिसमें अलग-अलग स्तर की ऑक्सीजन और फ्लो रेट (20, 40 और 60 लीटर प्रति मिनट) पर अध्ययन किया गया। हर चरण में ऑक्सीजन लेवल, हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और ब्लड गैस एनालिसिस (एबीजी) जैसे महत्वपूर्ण पैरामीटर की निगरानी की गई। शोध के परिणाम प्रतिष्ठित जर्नल बीएमसी एनेस्थिसियोलॉजी 2026 में प्रकाशित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें