फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेज.. पीजीआई समेत सरकारी अस्पतालों के आईसीयू भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोरोना के मरीजों की बढ़ती रफ्तार से पीजीआई समेत शहर के सभी सरकारी अस्पतालों के कोविड आईसीयू भर चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग को चिंता सता रही है कि अगर संक्रमण पर काबू नहीं पाया गया तो मरीजों को भर्ती करने के लिए सरकारी अस्पतालों में बिस्तर (बेड) भी नहीं बचेंगे। उधर, इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बंद क्वारंटीन सेंटरों को खोलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जीएमएसएच-16, जीएमसीएच-32 और पीजीआई के आइसोलेशन वार्ड के आधे से ज्यादा बिस्तर भर चुके हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार सचेत करने के बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। यही वजह है कि स्थिति गंभीर होती जा रही।
आज खुलेगी सूद धर्मशाला
300 कमरों वाली सूद धर्मशाला को बुधवार से खोल दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने वहां संक्रमित मरीजों को आइसोलेट करने का निर्णय लिया है। वहीं, धनवंतरि आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के बिस्तर पहले ही भर चुके हैं। शहर में रोजाना 250 से ज्यादा संक्रमित मिलना परेशानी का सबब बनता जा रहा है।
विज्ञापन

यहां आईसीयू में इतने बेड
पीजीआई 41
जीएमसीएच-32 18
जीएमएसएच-16 6
कोट-
मौजूदा समय में जिस रफ्तार से कोरोना फैल रहा है, वह बहुत गंभीर स्थिति है। यही हाल रहा तो आईसीयू नहीं आइसोलेशन वार्ड में भी बिस्तर नहीं बचेंगे। मरीजों को इलाज मिलना मुश्किल हो जाएगा। जरूरी है कि लोग सावधानी बरतें और बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें।
विज्ञापन

-डॉ. विपिन कौशल, नोडल अधिकारी पीजीआई कोविड अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें