पीजीआई कर्मचारियों की सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के अनुरूप सभी लाभ मिलेंगे। केंद्र सरकार के वित्त विभाग द्वारा 13 जनवरी को इसको मंजूरी दे दी गई थी । इसके बाद पीजीआई ने अपने स्तर 9 फ रवरी को इसे मंजूरी दे दी। इसका फायदा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ के 3458 और नॉन फैकल्टी के 4892 कर्मचारियों को मिलेगा। सब ठीक ठाक रहा तो इस महीने की से बढ़ी हुई सैलेरी मिलेगी।
सातवें वेतन आयोग का फायदा अभी फैकल्टी स्टाफ को नहीं मिलेगा, क्योंकि उनको अभी इसमें शामिल नहीं किया गया है। पीजीआई कर्मियों के कई वर्गों को चार हजार से लेकर 8000 रुपये प्रतिमाह की बढोतरी वेतन में होगी। इनमें हॉस्पिटल अटेंडेंट, सेनिटेशन अटेंडेंट, लैब अटेंडेंट, क्लर्क, स्टैनो और एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिसर शामिल हैं।
पीजीआई के नर्सिंग स्टाफ को बढ़े हुए वेतन का फायदा मिलेगा। नौ फरवरी शाम को प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए। पीजीआई कर्मचारी यूनियन के जनरल सेक्रेटरी जसवीर सिंह ने प्रशासन के इस फैसले की सराहना की है तो मिनिस्टीरियल स्टाफ के प्रेसिडेंट मदन मोहन वर्मा ने जल्द से जल्द सभी सिफारिशें बढ़ी हुई सैलरी के साथ लागू करने की मांग की है।