फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: चंडीगढ़ पीजीआई निदेशक प्रो. जगतराम को मिला हिमाचल गौरव पुरस्कार

Fri, 14 Aug 2020 09:45 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर पद्मश्री प्रो. जगतराम। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्वास्थ्य क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर पद्मश्री प्रो. जगतराम को ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार-2019’ से पुरस्कृत किया। उन्हें यह पुरस्कार शुक्रवार को प्रदान किया गया। प्रो. जगतराम मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर की ग्राम पंचायत सेर-जगास के पबियाना गांव के निवासी हैं। 

विज्ञापन


प्रो. जगतराम किन्हीं कारणों से पिछले वर्ष ‘हिमाचल गौरव पुरस्कार’ प्राप्त करने के लिए समारोह में शामिल नहीं हो सके थे। सम्मान समारोह के दौरान  मुख्य सचिव अनिल खाची, सचिव जीएडी देवेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  प्रो. जगतराम के नाम आंखों के लगभग एक लाख ऑपरेशन करने का रिकॉर्ड दर्ज है। वहीं, उन्होंने करीब दस हजार बच्चों के ऑपरेशन कर उन्हें रोशनी दी है। 

प्रो. जगतराम ने मोतियाबिंद सर्जरी की पुरानी तकनीक को बदलकर नई एवं उच्च गुणवत्ता वाली सस्ती तकनीक ईजाद की। उन्हें अमेरिकन सोसायटी कैटरेक्ट की ओर से बेस्ट ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया जा चुका है। वह वर्ष 2017 से पीजीआई के डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में उनके सफल नेतृत्व में पीजीआई के कोविड अस्पताल में चंडीगढ़ के साथ ही हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और अन्य प्रदेशों के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें