उन्होंने कहा कि वह रेस्टोरेंट, डिस्कोथेक में जांच अभियान को जारी रखें और जहां भी कोविड-19 निर्देशों की अवहेलना हो, वहां कार्रवाई की जाए। प्रशासक ने शहरवासियों से आग्रह किया कि वह नए साल की पार्टी में ऐसी जगह पर न जाए, जहां पर ज्यादा भीड़भाड़ हो। प्रशासक ने कहा कि नए साल के जश्न में शामिल होकर रात एक बजे तक अपने घर लौट आएं।
उधर, कोविड-19 के दिशा-निर्देशों को लेकर डीसी मनदीप सिंह बराड़ ने चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल व अन्य अधिकारियों के साथ शहर के होटल, रेस्टोरेंट, पब और नाइट क्लब के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में डीसी ने सभी को निर्देश दिए कि वह कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें क्योंकि कोरोना अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : सांसद किरण खेर की सिफारिश भी नहीं आई काम, मुकेश आनंद को नहीं मिला सेवा विस्तार
यूके में कोरोना वायरस का नया रूप मिलने से भी चिंता बढ़ गई है। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि केंद्र सरकार के आदेश के अनुसार, सभी क्लब व रेस्टोरेंट अपनी क्षमता से आधे लोगों को ही अनुमति दें या अधिक से अधिक 200 लोगों को ही एक कार्यक्रम में शामिल करें। अगर लोगों की संख्या इससे ज्यादा होगी तो उन पर चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने प्रशासन को आश्वासन दिया कि वह उनके सभी दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे। इस बैठक में एडीसी, सभी एसडीएम, आबकारी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।