यह नगर कीर्तन सेक्टर- 22 के गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर सेक्टर- 17 के बस स्टैंड से होते हुए सेक्टर- 8 के गुरुद्वारा साहिब पहुंचा। वहां से सेक्टर- 7 के गुरुद्वारा साहिब होकर सेक्टर- 19, 27, 30, 20, 21, 22, 23 गुरुद्वारा, सेक्टर- 36 से होता हुआ सेक्टर- 37 के गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हो गया।
नगर कीर्तन का गुरुद्वारा कमेटियां, मार्केट एसोसिएशन और समाजसेवी संगठनों की ओर से जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने विविध प्रकार के लंगर भी लगाए थे। चंडीगढ़ गुरुद्वारा स्थापन कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह सहगल और महासचिव गुरजोत सिंह साहनी ने नगर कीर्तन में शामिल होने वाली संगत का धन्यवाद किया।
इस मौके पर चंडीगढ़ समूह गुरुद्वारा प्रबंधक संगठन के चेयरमैन जत्थेदार तारा सिंह, महासचिव रघबीर सिंह रामपुर, नैब सिंह दाउमाजारा, जसबीर सिंह उप्पल, इंदरजीत सिंह बिटटू, समाजसेवी परमदीप सिंह भबात, प्रेम सिंह मलोया, बाबा अजीत सिंह सैनी, बलजीत सिंह, अमरजीत सिंह, गुरिंदर सिंह ओबेराय, इंदरपाल सिंह, अमृतपाल सिंह, रछपाल सिंह, तेजिंदर पाल सिंह सहित धार्मिक और राजनीतिक नेता के अलावा बड़ी संख्या में संगत पहुंची।
संत बाबा राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
नगर कीर्तन शुरू होने से पहले अरदास की गई। इस दौरान दिल्ली में कृषि कानून को वापस कराने के लिए बैठे किसानों के जीत की अरदास की गई। वहीं संत बाबा राम सिंह जी को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर कीर्तन के दौरान खालसा ट्रैफिक कंट्रोल जत्था ने ट्रैफिक कंट्रोल किया।