नववर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस सुबह से ही शहर के अलग-अलग हिस्सों में मुस्तैद रहेगी। क्लबों में विशेष नजर रखने के अलावा पुलिस जगह-जगह कुल 91 नाके लगाएगी। इसके अलावा शहर की सीमाओं, जीरकपुर बैरियर, मटौर बैरियर, हाउसिंग बोर्ड समेत अन्य सीमाओं पर खास मुस्तैदी रहेगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं पुलिस का कहना है कि थाना पुलिस अपने-अपने एरिया में पूरी तरह से चौकस है।
महिलाओं को पुलिस देगी पिक एंड ड्रॉप की सुविधा, 112 पर फोन कर मांगनी होगी मदद
एसएसपी कुलदीप सिंह चहल ने महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए पिक एंड ड्राप पर विशेष तैयारी की है। इसके तहत महिला दस्ता का गठन किया गया है। जरूरतमंद महिलाओं को पुलिस पीसीआर पिक एंड ड्राप की सुविधा देगी। अगर महिला रात 10 बजे के बाद से साधन नहीं मिलने पर कहीं फंस जाती हैं तो वह आपातकालीन 112 नंबर पर सूचित कर इस सुविधा का लाभ ले सकती हैं।
आपातकाल में इन नंबर पर कर सकते हैं फोन
- पुलिस कंट्रोल रूम 112
- अपराध से संबंधित 0172-2749194, 0172-2744100
- सेक्टर-26 थाना-0172-2790594
- सेक्टर-3 थाना 0172-2740254
- सेक्टर-17 थाना-0172-2700453
- औद्योगिक क्षेत्र थाना- 0172-2657344
- सेक्टर-31 थाना-0172-2638698
- सेक्टर-34 थाना 0172-2662697
- सेक्टर-36 थाना-0172-2662995
- सेक्टर-19 थाना-0172-2775173
नववर्ष के जश्न को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिस की अलग-अलग टीमें हुड़दंगियों पर विशेष नजर रखेंगी। कोई अगर उत्पात मचाते पकड़ा गया तो उस पर बनती कार्रवाई की जाएगी। - कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी, चंडीगढ़।