वहीं, सेक्टर-45 में कुल 308 केस आए हैं, जिनमें से 101 एक्टिव केस हैं। इसके अलावा सेक्टर-38 में 225 कुल केस मिले हैं, जिनमें से 73 एक्टिव हैं। दरअसल, ये इलाके भीड़भाड़ वाले हैं। इन इलाकों में मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, इसलिए इन स्थानों में लगातार केस बढ़ रहे हैं।
इस तरह से बढ़ते गए केस
- महीना केस मौतें
- मार्च 15 0
- अप्रैल 74 0
- मई 293 4
- जून 440 6
- जुलाई 1079 18
- अगस्त 4346 56
- सितंबर 10968 144
- (नोट : 23 सितंबर तक डाटा)
चंडीगढ़ में कोरोना की स्थिति दिनोंदिन चिंताजनक होती जा रही है। अनलॉक की रियायत के कारण संक्रमण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है। लोगों ने लापरवाही नहीं बरती होती तो स्थिति कुछ और ही होती। छह महीने के दौरान बीच में ऐसी स्थिति भी आई थी, जब संक्रमण काबू में था। -प्रो जगतराम, डायरेक्टर, पीजीआई