फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल: दो दिनों में चंडीगढ़ में दाखिल हुए 10 हजार लोग, प्रशासन चिंतित, दिए ये निर्देश

Sat, 27 Jun 2020 01:30 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच चंडीगढ़ प्रशासन के लिए दूसरे राज्यों से चंडीगढ़ में आ रहे लोग चिंता का सबब बने हुए हैं। डीसी मनदीप सिंह बराड़ के अनुसार, चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों में करीब 10 हजार लोग सड़क मार्ग और ट्रेन के माध्यम से आए हैं। इनमें से 8972 लोगों ने ही चंडीगढ़ प्रशासन की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी शहर में दाखिल हुए हैं, जिनकी जानकारी प्रशासन के पास नहीं है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को ट्राइसिटी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रशासक को डीसी ने बताया की शहर में ट्राइसिटी के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश समेत कई अन्य राज्यों से लोग पहुंचे हैं। सभी को चंडीगढ़ प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। इस पर प्रशासक ने सभी लोगों की सेहत पर निगरानी रखने के आदेश दिए। 

इसके लिए टीमों का गठन किया जा सकता है ताकि अगर किसी की तबीयत खराब होती है तो उसे समय पर चिकित्सक जांच मुहैया कराई जा सके। बदनौर ने डॉक्टर, स्वास्थ्य और नगर निगम के अधिकारियों को आदेश दिए कि वह मानसून के समय होने वाली बीमारियों को लेकर भी सतर्क रहें तथा उनसे लड़ने की तैयारी पूरी रखें। उन्होंने इंजीनियरिंग सेक्रेटरी को आदेश दिए कि वह तुरंत प्रभाव से सभी चो और बारिश का पानी आने के सभी रास्तों की साफ सफाई का काम पूरा कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीजीआई ने दो दिनों में लिए 601 सैंपल, 15 ही निकले पॉजिटिव

पीजीआई के डायरेक्टर प्रोफेसर जगत राम ने बताया कि पिछले दो दिनों में पीजीआई में 601 सैंपल कलेक्ट किए गए। इसमें से सिर्फ 15 ही कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। इनमें भी चंडीगढ़ के सिर्फ पांच सैंपल ही पॉजिटिव आए। जीएमसीएच-32 के डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. बीएस चवन ने बताया कि उनके यहां पिछले दिनों लिए गए 74 सैंपल में से सिर्फ दो ही कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। 

डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज डॉक्टर जी. दीवान ने बताया कि शहर के विभिन्न अस्पतालों व डिस्पेंसरियों में अन्य राज्यों के 4160 मरीजों का भी इलाज किया गया है। बैठक में मोहाली के डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि वहां वर्तमान में 56 एक्टिव केस हैं। पंचकूला के डीसी ने बताया कि वहां पर 71 एक्टिव केस है।

मार्केट, सार्वजनिक स्थल और सुखना लेक पर होंगे औचक निरीक्षण : परिदा
चंडीगढ़ के एडवाइजर मनोज परिदा ने कहा कि उन्होंने चंडीगढ़ पुलिस को सख्त निर्देश दिए हैं कि जहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न हो रहा हो और लोग बिना मास्क के घूम रहे हों, उनसे सख्ती से निपटा जाए। इसके अलावा समय-समय पर औचक निरीक्षण भी किया जाए। 

औचक निरीक्षण सार्वजनिक स्थलों के अलावा विभिन्न मार्केट में भी किया जाएगा। इस दौरान जिन्होंने मास्क नहीं पहना होगा, उन्हें मौके पर ही जुर्माने की राशि का भुगतान करना होगा। परिदा ने कहा कि यह औचक निरीक्षण सुखना लेक पर भी किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें