फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज्बे को सलाम : खुद संक्रमित, फिर भी आठ मरीजों की जान बचाने में जुटे डॉक्टर वरुण 

Wed, 05 May 2021 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा वीणा तिवारी, चंडीगढ़

सार

  • पीजीआई एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. महाजन कोविड अस्पताल में हैं भर्ती 
  • पीजीआई प्रशासन से अनुमति लेकर आईसीयू में भर्ती मरीजों का कर रहे इलाज
विज्ञापन
पत्नी डॉ. अनन्या के साथ डॉ. वरुण महाजन... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना महामारी के दौर में जहां लोग अपने संक्रमित रिश्तेदारों और पड़ोसी से भी कतरा रहे हैं, वहां स्वास्थ्यकर्मी रोज अपने जज्बे की नई मिसाल पेश कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग के एमडी डॉ. वरुण महाजन। वे खुद संक्रमित हैं। इसके बावजूद वे पीजीआई के कोविड-19 अस्पताल में अपने अंडर भर्ती आईसीयू के आठ मरीजों को छोड़कर घर जाने को तैयार नहीं हैं। वे उन्हें बचाने के लिए उनके इलाज में दिन-रात जुटे हुए हैं। 

विज्ञापन


डॉ. वरुण को जब अपने संक्रमित होने का पता चला तो उन्होंने पीजीआई प्रशासन से इन गंभीर मरीजों के इलाज की अनुमति देने और उन्हें भी वहीं भर्ती करने का आग्रह किया। पीजीआई प्रशासन ने भी उनकी बहादुरी और जज्बे का सम्मान करते हुए उन्हें कोविड-19 अस्पताल में ही भर्ती कर लिया है। अब वे वहां अपना दर्द भूलकर मरीजों की सेवा में जुटे हैं। 

डॉ. वरुण का कहना है कि संक्रमित होने के बाद उनकी स्थिति उतनी गंभीर नहीं है जितनी आईसीयू में भर्ती उन आठ मरीजों की। उन मरीजों को उनकी हर पल जरूरत है। इस कारण वे उन्हें ऐसी स्थिति में छोड़कर घर नहीं जा सकते। अमृतसर मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पीजीआई में जूनियर रेजिडेंट से अपने सफर की शुरुआत की थी। पीजीआई के कोविड अस्पताल में वे अगस्त 2020 से लगातार ड्यूटी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्नी भी आईसीयू में ही तैनात 
डॉ. वरुण की पत्नी डॉ. अनन्या एनेस्थीसिया विभाग में ही सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर हैं। वे भी उनके साथ उसी आईसीयू में ड्यूटी कर रही थी। डॉ. वरुण के पॉजिटिव हो जाने के बाद वे घर पर क्वारंटीन हैं। डॉ. वरुण के पॉजिटिव होने की सूचना डॉक्टर अनन्या ने उन्हें ड्यूटी के दौरान दी थी। इसके बाद उन्होंने घर की बजाय अस्पताल में रहने का निर्णय लिया था।

कोरोना महामारी के इस दौर में पीजीआई का प्रत्येक स्वास्थ्यकर्मी एक योद्धा की भूमिका अदा कर रहा है। उन योद्धाओं में डॉ. वरुण महाजन सेनापति के रूप में अपने फर्ज का निर्वाह कर रहे हैं। यह उनके अन्य सहयोगियों के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

-प्रो. जीडी पुरी, डीन एकेडमी व कोविड प्रबंधन के चेयरमैन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें