फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूर पर गए नगर निगम के पार्षद और अफसर, खर्चे और इंतजामों पर एक नजर

Tue, 18 Apr 2017 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर आशा जसवाल
विज्ञापन
नगर निगम के पार्षद और अफसर के दो स्टडी टूर पर रवाना हो गए। इनमें 16 पार्षद और पांच अधिकारी हैं, जिनमें चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा भी शामिल हैं। एक टूर मेयर आशा जसवाल के नेतृत्व में मुंबई गया है। इनमें आठ पार्षद शामिल हैं। इस टूर में 7 महिला पार्षद और एक पुरुष पार्षद राजेश कालिया है। दूसरा टूर पूर्व मेयर अरुण सूद के नेतृत्व में पुणे गया है। इस टूर में आठ पार्षद और दो अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को एक टूर सीनियर डिप्टी मेयर राजेश गुप्ता के नेतृत्व में विशाखापट्नम जाएगा। इन टूरों पर नगर निगम के सरकारी खजाने से करीब 18 लाख रुपये का खर्च किए जा रहे हैं। भाजपा पार्षद देवेश मोदगिल, महेंद्र इंद्र सिद्धू,, कवरजीत राणा, कांग्रेस पार्षद गुरबख्श रावत, मनोनीत पार्षद चरणजीव सिंह, डा. ज्योत्सना, शिप्रा बंसल  टूर पर नहीं गए हैं।  टिकट , होटल में ठहरने, ट्रांसपोर्ट और रिफ्रेशमेंट के लिए निगम की ओर कंपनियों की बिड मंगवाई गई थी।

इसके लिए तीन कंपनियों की कोटेशन आई थी। इनमें बजाज ट्रेवल को पैकेज के लिए तय किया गया है। तीनों टूर के लिए टिकट पर 5.89 लाख, होटल में ठहरने पर 10 लाख 44 हजार और लोकल यातायात, ड्रिंकिंग वाटर और रिफ्रेशमेंट पर 1 लाख 57 हजार 500 रुपये खर्च आना है। मुंबई और पुणे गए पार्षद और अधिकारी 21 अप्रैल को लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की करेंगे स्टडी

चंडीगढ़ की नई मेयर आशा जसवाल
मुंबई जाने वालों में पार्षद सुनीता धवन, शीला देवी, राजबाला मलिक, रविंद्र कौर गुजराल, फर्मिला, चंद्रावती शुक्ला, राजेश कुमार के अलावा ज्वाइंट कमिश्नर शिल्पी पात्र, चीफ इंजीनियर एनपी शर्र्मा और कार्यकारी अभियंता हरीश सैनी शामिल हैं। इस टूर में पार्षद सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्टडी करेंगे।

पुणे में गया टूर
इस टूर में आठ पार्षद और दो अधिकारी शामिल हैं। इनमें पूर्व मेयर अरुण सूद के अलावा  शक्ति प्रकाश देवशाली, अजय दत्ता, जगतार सिंह, सतीश कैंथ, रविकांत शर्मा और भरत कुमार शामिल हैं जबकि इनके साथ अतिरिक्त कमिश्नर उमाकांत गुप्ता और एसडीओ मनिंदर सिंह शामिल है।

इसमें 18 अप्रैल को सम्मान समारोह,  टैक्स और आईटी पर प्रेजेंटेशन , 19 अप्रैल को गारबेज प्रोसेसिंग प्लांट, राजीव गांधी ई लर्निंग सेंटर स्कूल और पीएल देश पांडे गार्डन का दौरा करेंगे। 20 अप्रैल को पार्वती वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, ड्रेंस प्रोजेक्ट, सिहघाद रोड और राजाराम ब्रिज का दौरा करेंगे

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें