फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: 54 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन, आखिरी मौका आज

Tue, 29 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
54 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उम्मीदवार घोषित करने के बावजूद सोमवार को कांग्रेस की ओर से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। जबकि भाजपाकी ओर से मेयर अरुण सूद, पूर्व मेयर राज बाला मलिक, सतीश कैंथ, सौरभ जोशी, गुरप्रीत सिंह और भरत कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सोमवार को कुल 54 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है।
विज्ञापन


बसपा अध्यक्ष जगबीर सिंह ने भी वार्ड नंबर-7 से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल किया है। सेक्टर-19 में नामांकन के समय उनके साथ संयोजक हाफिज अनवर भी मौजूद रहे। साथ ही भाजपा से टिकट कटने पर नाराज दिलीप शर्मा ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बापूधाम से नामांकन भरा है। जिक्रयोग है कि दिलीप शर्मा ने चंडीगढ़ विकास मंच का भी गठन कर दिया है।

शर्मा का दावा है कि इस मंच से 22 उम्मीदवार मैदान में उतारे जा रहे हैं। पूर्व मेयर राज बाला मलिक ने नामांकन के बाद सेक्टर-15 में प्रचार किया इस मौके पर उनके साथ फासवेक के मुख्य प्रवक्ता सुरेंद्र शर्मा भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि नामांकन भरने का अंतिम दिन मंगलवार है। ऐेसे में आज नामांकन भरने वालों की भीड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के छह और कांग्रेस के किसी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

स्पोर्ट्स कार में पहुंचे मेयर - फोटो : अमर उजाला
स्पोर्ट्स कार में पहुंचे मेयर
नगर निगम के मेयर अरुण सूद वार्ड नंबर-8 से प्रत्याशी हैं। नामांकन भरने से पहले सूद सेक्टर-19 स्थित पर्यावरण इमारत आए और वहां से वह अपने समर्थकों के साथ टू सीटर ओपन स्पोर्ट्स कार (सेंड स्ट्राम) में बैठ कर नामांकन करने पहुंचे। यह कार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी।

 मीनाक्षी चौधरी वापस लौटी
वार्ड नंबर-13 से कांग्रेस उम्मीदवार एडवोकेट मीनाक्षी चौधरी भी नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंची लेकिन दस्तावेजों में कमी के चलते वह वापस चली गईं। अब वह मंगलवार को कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों के साथ नामांकन करेंगी।

भाजपा कार्यालय खोला
वार्ड नंबर-4 से उम्मीदवार सुनीता धवन ने सेक्टर-23 में सोमवार को चुनावी कार्यालय खोला इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पार्षद आशा जसवाल और राकेश कनौजिया भी मौजूद रहे, जबकि भाजपा पार्षद सतीश कैंथ ने भी पलसौरा में चुनावी कार्यालय खोल दिया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें