फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसी चुनाव: नामांकन आज से, लेकिन उम्मीदवारों की घोषणा कब तक?

Tue, 22 Nov 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Municipal Corporation office Chandigarh - फोटो : File Photo
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। हालांकि राजनीतिक दलों का कोई भी उम्मीदवार पहले दिन नामांकन नहीं भरेगा, क्योंकि अब तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। 
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार 27 नवंबर से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दोनों दलों का दावा है कि 26 नवंबर तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा की टिकटें मंगलवार को दिल्ली में तय होंगी। चुनाव कमेटी की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। ऐसे में मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार ही नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 29 नवंबर तय की गई है।

यह है शेड्यूल
तारीख                                         दिन
नामांकन                                -------     22 नवंबर
नामांकन की अंतिम तारीख       ------    29 नवंबर
छंटनी                                      ------   30 नवंबर
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख ----- 3 दिसंबर
मतदान                                      -------   18 दिसंबर
मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा   ------     20 दिसंबर
विज्ञापन

सात रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त, यह लगेगी फीस

नगर निगम, चंडीगढ़ - फोटो : demo pics
कितने वोटर
कुल मत                    507190
पुरुष                        270358
महिलाएं                    237819
थर्ड जेंडर                13
कुल पोलिंग बूथ        460

यह लगेगी फीस
इस बार हर ईवीएम पर उम्मीदवार के साथ उसकी फोटो भी लगेगी। इसलिए नामांकन के साथ हर उम्मीदवार को दो ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी देनी होगी। ऐसा न करने वालों की तस्वीर मशीन पर नहीं लगी होगी। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार के लिए नामांकन के समय 6000 और एससी उम्मीदवार को 3000 रुपये फीस जमा करवानी होगी।

उम्मीदवार द्वारा किए गए खर्च की जानकारी परिणाम आने के बाद 15 दिन के भीतर रिटर्निंग अधिकारी को देनी होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति को कोई शिकायत, सुझाव और जानकारी लेनी है तो वह इलेक्शन कमिश्नर के कार्यालय में फोन नंबर 5025108 और 5003206 पर संपर्क कर सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें