Municipal Corporation office Chandigarh
- फोटो : File Photo
नगर निगम चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन शुरू हो जाएंगे। हालांकि राजनीतिक दलों का कोई भी उम्मीदवार पहले दिन नामांकन नहीं भरेगा, क्योंकि अब तक किसी दल ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।
कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवार 27 नवंबर से नामांकन दाखिल कर सकते हैं। दोनों दलों का दावा है कि 26 नवंबर तक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। भाजपा की टिकटें मंगलवार को दिल्ली में तय होंगी। चुनाव कमेटी की बैठक दिल्ली में बुलाई गई है। ऐसे में मंगलवार को निर्दलीय उम्मीदवार ही नामांकन दाखिल करेंगे। नामांकन भरने की अंतिम तारीख 29 नवंबर तय की गई है।
यह है शेड्यूल
तारीख दिन
नामांकन ------- 22 नवंबर
नामांकन की अंतिम तारीख ------ 29 नवंबर
छंटनी ------ 30 नवंबर
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख ----- 3 दिसंबर
मतदान ------- 18 दिसंबर
मतों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा ------ 20 दिसंबर