फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किरण खेर: राजनीतिक सवालों से हटके, पर्सनल सवालों के साथ हुआ 'संवाद'

Sun, 25 Jun 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
मंच से राजनीतिक सवालों के जवाब देते किरण खेर को आपने अकसर सुना होगा लेकिन यहां सांसद खेर ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर बात की, देखिए
विज्ञापन

2 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में चंडीगढ़ स्थित अमर उजाला दफ्तर पहुंचीं भाजपा सांसद व प्रख्यात कलाकार किरण खेर ने सभी मुद्दों पर खुलकर बात कीं। अपनी बेबाक शैली के लिए मशहूर किरण ने कहा कि राजनीति जिम्मेदारी के निर्वहन और सेवा भाव की वजह से पति और बेटे से दूर रहने का गम उन्हें हमेशा सताता रहता है।        
विज्ञापन

3 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
आलोचना से पहले मेरे बलिदान को भी देखें
सांसद खेर का कहना था कि लोग मेरी बहुत आलोचना करते थे। उन्हें लगता था कि मुंबई में रहने वाली चंडीगढ़ में कैसे टिक सकती है? जबकि सच कुछ और है। पिछले एक साल के भीतर वे सिर्फ दो बार मुंबई गई हैं। एक बार दीवाली के वक्त और दूसरी बार बेटे के जन्मदिन पर। न तो करवा चौथ पर गई और न ही मैरिज एनिवर्सरी पर। मैं अपने बेटे और पति को बहुत मिस करती हूं। इसलिए मैं कहना चाहती हूं कि जब भी मेरी आलोचना हो तो मेरे बलिदान को भी देखें।

4 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
मैं राजनीतिज्ञ नहीं, स्पष्टवादी हूं
किरण खेर से जब पूछा गया कि वे सिल्वर स्क्रीन में अच्छा अभिनय करती हैं या राजनीति में। उनका सीधा जवाब था कि वे राजनीतिज्ञ नहीं हैं। जो सच होता है, बोल देती हूं। स्पष्टवादी हूं। मेरे मुंह से सच दो मिनट में निकल आता है। संसद सत्र में जमकर बोलती हूं। उस समय बोलने में बड़ा मजा आता है जब विपक्ष शोर मचाता है कि सरकार कोई काम नहीं कर रही। मुझे संसद से बहुत प्यार है।
विज्ञापन

5 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
दिलीप कुमार, आमिर और सुशांत का अभिनय अच्छा
किरण खेर ने कहा कि उन्हें दिलीप कुमार का अभिनय बहुत अच्छा लगता है। उनकी एक्टिंग नेचुरल है। कामेडी हो या रोमांटिक। दोनों ही रोल में उन्हें अच्छी महारत हासिल है। आमिर अच्छा काम कर रहे हैं। सुशांत की अदाकारी भी अच्छी लगती है।
विज्ञापन

6 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
अनुपम और किरण खेर में कौन बेहतर अभिनय करता है? उनका जवाब था किरण खेर। उन्होंने बताया कि अनुपम कई सारी फिल्में करते हैं। वे हर फिल्म में सौ फीसदी नहीं दे सकते। उनका बेहतरीन अभिनय मुझे सारांश में दिखा था। मेरे पास कम फिल्में हैं। इसलिए मैं अपने रोल के साथ पूरा न्याय करती हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Chandigarh MP Kirron Kher
नरेंद्र मोदी के साथ परिकर की भी कायल
संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राजनीति में उनके रोल माडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। चुनाव को जीतने के लिए उन्होंने ही प्रेरित किया था। वह संगठन व देश के लिए समर्पित होने के साथ अनुशासित राजनीतिज्ञ और हार्ड वर्कर हैं। जब उनसे पूछा गया कि मोदी के अलावा वे किससे प्रभावित हैं, तो उनका जवाब था मनोहर परिकर। उनके मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री परिकर बहुत हंसी मजाक करते हैं। उनका आदर देना और ईमानदारी की वे कायल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें