एक हत्या का आरोपी सरेंडर करने खुली जीप में ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचा तो यह देखकर वहां के लोग हक्के-बक्के रह गए। आप भी देखिए...
2 of 8
Bathinda
मामला पंजाब के बठिंडा का है, जहां गांव भागीबांदर में नशा तस्कर बताकर युवक के कत्ल का मुख्य आरोपी शनिवार को ग्रामीणों के साथ खुली जीप में एक बड़ी रैली के जरिए ढोल नगाड़ों के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया।
3 of 8
Bathinda Murder
आठ जून को तलवंडी साबो निवासी युवक विनोद कुमार उर्फ मोनू अरोड़ा को घर से अगवा कर गांव जोधपुर पाखर में हाथ पांव काटकर गांव भागीबांदर में चौराहे पर फेंक दिया गया था।
4 of 8
Bathinda Murder
मामले में गांव भागीबांदर की महिला सरपंच चरणजीत कौर के बेटे और उसके पांच साथियों पर आरोप लगा था। मोनू की उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
5 of 8
Bathinda Murder
पुलिस ने मृतक युवक के भाई कुलदीप की शिकायत पर आरोपी रणजीत राजू और उसकी मां सरपंच चरणजीत कौर समेत तेरह लोगों के खिलाफ हत्या करने के अलावा विभिन्न संगीन आपराधिक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
6 of 8
Bathinda
पुलिस तब से यह दावा कर रही थी कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढे़ थे। शनिवार को हत्याकांड का मुख्य आरोपी रणजीत राजू गांव भागीबांदर से ग्रामीणों के साथ खुली जीप में रैली के जरिए ढोल नगाड़ों की थाप पर तलवंडी साबो के डीएसपी वरिंदर सिंह गिल के कार्यालय में सरेंडर करने पहुंचा। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
7 of 8
Bathinda Murder
वहीं ढोल नगाड़ों के साथ सरेंडर करने की बात पर डीएसपी तलवंडी साबो वरिंदर सिंह गिल ने कहा कि वे तो दफ्तर में बैठे हैं, अगर ऐसा हुआ है तो उन्हें पता नहीं। उन्होंने कहा कि आरोपी पक्ष उनके संपर्क में था जिन्होंने कहा कि राजू पुलिस के सामने पेश हो जाएगा ।
वहीं एसएसपी बठिंडा नवीन सिंगला ने भी पूरे मामले पर अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो वह जांच करवाएंगे, लेकिन पुलिस कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करेंगे।