फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंसल पर सांसद खेर का बड़ा हमला, कहा- मंशा ही ठीक नहीं थी उनकी

Sat, 22 Oct 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
MP Kirron Kher - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद किरण खेर ने कांग्रेस के 15 साल के कार्यकाल में कजौली वाटर वर्क्स के पांचवें और छठे फेज से पानी न ला पाने के लिए पूर्व केंद्रीय पवन बंसल से सवाल किया है। 
विज्ञापन

किरण खेर ने कहा कि बंसल केंद्र में जल संसाधन मंत्री भी रहे।  हरियाणा और पंजाब में उस समय कांग्रेस की सरकारें भी थीं, लेकिन उनको यह नहीं पता लगा कि शहर में किस तरह से पानी लाना है। उनकी काम करने की मंशा ही नहीं थी। 

यह बात सांसद किरण खेर ने जंडपुर से सेक्टर-39 वाटर वर्क्स तक लाइन बिछाने और पंप हाउस का निर्माण कार्य के शिलान्यास समारोह में कही। इस मौके पर पंजाब के गवर्नर एवं प्रशासक वीपी सिंह बदनौर भी मौजूद रहे। समारोह में हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर समारोह में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन


इसकेसाथ ही सांसद ने कांग्रेस के पार्षदों को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि जब वह पहली सांसद चुनकर नगर निगम की बैठक में शामिल होने आईं तो भी कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। जब उन्होंने इन दो नए फेज से पानी लाने का संकल्प लिया था तो पूर्व मेयर सुभाष चावला सहित कई पार्षदों ने कहा था कि ऐसे वायदे किए जाएं जो पूरे हो सकें। किरण खेर ने कहा कि जब नीयत और नीति ठीक हो तो कोई भी काम किया जा सकता है। सांसद ने कहा कि इससे शहर को 24 घंटे पानी मिलेगा।
विज्ञापन

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने की सुखना को बचाने की अपील

VP singh badnaur - फोटो : File Photo
इस मौके पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने कहा कि आज चंडीगढ़ के लिए बहुत बड़ा दिन है। शहरवासियों को लंबे समय से इसका इंतजार था। प्रशासक ने लोगों से सुखना लेक को बचाने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि सुखना लेक को पूरी तरह से भरने के लिए सभी लोगों को कदम उठाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में चंडीगढ़ जैसा कोई भी सिटी नहीं है। इस मौके पर पंजाब के कैबिनट मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि पंजाब के गांवों में भी 24 घंटे पानी की सप्लाई शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पानी की खपत भी कम होगी।

मेयर अरुण सूद ने कहा कि शहर में नए फेज से पानी लाने के काम को कई लोग असंभव कहते थे, लेकिन असंभव को संभव करके दिखाया गया है। अगले साल इन दो नए फेज से पानी मिलना शुरू हो जाएगा।

इस मौके पर सभी भाजपा अकाली पार्षद, भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, फासवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह, फासवेक के पूर्व चेयरमैन पीसी सांघी, सेक्टर-15 की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, चीफ इंजीनियर एनपी शर्मा और ज्वाइंट कमिश्नर मनोज खत्री ने भी भाग लिया। उधर भाजपा इस काम को करवाने का क्रेडिट नगर निगम चुनाव में भी लेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें