भाजपा पार्षद सतिंदर सिंह ने डीसी मोहम्मद शाइन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सतिंदर सिंह ने आरोप लगाया है कि डीसी ने नियमों को ताक पर रखकर करोड़ों की जमीन एक समुदाय विशेष को कब्रिस्तान के लिए दी है। उन्होंने मामले की जांच की मांग की है।
मंगलवार को सेक्टर-27 के प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता में सतिंदर सिंह ने आरोप लगाया किडीसी मोहम्मद शाइन ने मौलीजांगरा में करोड़ों की जमीन एक समुदाय विशेष को दी और वहां दुकानों का निर्माण करवाकर चंद लोगों को फायदा पहुंचाया।
यह जमीन करीब नौ कनाल बताई जा रही है। पत्रकार वार्ता में पार्षद सतिंदर सिंह के साथ भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिशंकर मिश्रा, रामवीर भट्टी, संजीव राणा व संजीव वर्मा आदि उपस्थित थे।