फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कुलदीप कुमार ने संभाला मेयर पद, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामांकन भरे

Wed, 28 Feb 2024 02:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि कुलदीप 28 फरवरी को सुबह 10 बजे अपना पद संभालेंगे और 28 व 29 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
चंडीगढ़ के मेयर कुलदीप कुमार ने अपना पद संभाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के नवनिर्वाचित मेयर कुलदीप कुमार ने आज अपना पदभार संभाल लिया। उनके स्वागत के लिए नगर निगम में रेड कारपेट बिछाया गया। इसके बाद कांग्रेस ने सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भरा।

विज्ञापन


सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पद पर भाजपा और आम आदमी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। एक बार फिर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद पर पुराने चेहरे ही उतारे गए हैं। 

गठबंधन ने सीनियर डिप्टी मेयर पद पर गुरप्रीत सिंह गाबी को खड़ा किया है, उनके खिलाफ भाजपा के कुलजीत सिंह संधू चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं डिप्टी मेयर के पद पर गठबंधन की निर्मला देवी के खिलाफ भाजपा के पार्षद राजेंद्र शर्मा को उतारा गया है। 
विज्ञापन


नामांकन के लिए कल का भी दिन है लेकिन दोनों पार्टियों किसी तरह का कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती, इसलिए पहले दिन ही नामांकन दाखिल कर दिया गया है। अब 4 मार्च को चुनाव होने हैं। वर्तमान में बहुमत भाजपा के पास है लेकिन आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन जीत दर्ज करने का दम भर रहे है।

पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मंगलवार को आदेश दिया था कि कुलदीप 28 फरवरी को सुबह 10 बजे अपना पद संभालेंगे और 28 व 29 फरवरी को सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद मेयर यह सुनिश्चित करेंगे कि 4 मार्च को दोनों पदों के लिए चुनाव को संपन्न करवाया जाए।

नए सिरे से होगा सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव 
सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर के पद को लेकर मंगलवार को करीब 3 घंटे की बहस के बाद सभी पक्षों की सहमति से हाईकोर्ट ने विवाद सुलझा लिया। हाईकोर्ट में डीसी ने चुनाव का नया कार्यक्रम पेश करते हुए बताया कि दोनों पदों के लिए चुनावी प्रक्रिया नए सिरे से आरंभ की जाएगी। 

हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर के दावेदार गुरप्रीत सिंह व डिप्टी मेयर पद के लिए नामांकन भरने की मांग को लेकर निर्मला देवी ने नए सिरे से चुनाव करवाने की अपील की थी। याचिका में बताया गया कि डीसी ने नोटिफिकेशन जारी कर 27 फरवरी को दोनों पदों के लिए चुनाव करवाने का आदेश जारी किया था। आदेश के अनुसार सीधे मतदान तय किया गया था और कहा गया था कि इन दोनों पदों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जनवरी में ही पूरी की जा चुकी है।

चंडीगढ़ प्रशासन व नगर निगम ने इस याचिका का विरोध करते हुए सीधे चुनाव करवाने का निर्देश देने की अपील की थी। दोपहर तक भी जब मेयर चुनाव संपन्न करवाने के लिए नहीं पहुंचे तो प्रशासन ने कहा कि अब मंगलवार को चुनाव संभव नहीं है और डीसी की नोटिफिकेशन का भी अब औचित्य नहीं रह गया है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि क्यों नहीं चुनाव की पवित्रता को बनाए रखने के लिए नए सिरे से चुनाव संपन्न करवाए जा रहे हैं। प्रशासन इस पर तैयार हो गया और दोपहर 2 बजे डीसी नए सिरे से चुनाव की अधिसूचना लेकर हाईकोर्ट में हाजिर हो गए। इस अधिसूचना के बाद कांग्रेस व आप गठबंधन के उम्मीदवारों ने इस पर अनापत्ति दे दी। ऐसे में हाईकोर्ट ने याचिका का निपटारा कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें