फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज मिलेगा चंडीगढ़ को नया मेयर, आशा और गुरबख्श के बीच है मुकाबला

Thu, 12 Jan 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए वीरवार को भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला होना हैं। हालांकि निगम बोर्ड में भाजपा पार्षदों का बहुमत होने से पार्टी प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है, लेकिन आपसी गुटबाजी के कारण क्रॉस वोटिंग का अंदेशा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे नगर निगम में मतदान होगा। सबसे पहले मेयर चुनाव के लिए ही मतदान होगा। इस चुनाव के लिए पूर्व मेयर एवं मनोनीत पार्षद कमला शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। वहीं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव नवनियुक्त मेयर करवाएंगी।

कांग्रेस अपने चार पार्षदों के दम पर मैदान में है, लेकिन अगर चार से ज्यादा वोट कांग्रेस को मिलती है तो माना जाएगा कि भाजपा के बीच क्रॉस वोटिंग हुई है। वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि उन्हें तीन से चार अतिरिक्त वोट मिलेंगे। इसके साथ ही भाजपा को भी जीत से ज्यादा क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है। इससे भाजपा की ही किरकिरी होगी, क्योंकि प्रशासन की ओर से जो नौ पार्षद मनोनीत किए गए हैं वह भाजपा की ही सिफारिश से हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं उम्मीदवार

आशा जसवाल - फोटो : अमर उजाला
ये हैं उम्मीदवार
मेयर पद के लिए भाजपा उम्मीदवार आशा जसवाल का मुकाबला कांग्रेस की गुरबख्श रावत के बीच होगा। जबकि सीनियर डिप्टी मेयर के लिए भाजपा से राजेश गुप्ता और कांग्रेस के शीला फूल सिंह के बीच मुकाबला है तो वहीं डिप्टी मेयर के लिए भाजपा के अनिल दूबे और कांग्रेस के रविंदर कौर गुजराल के बीच मुकाबला है। 

टंडन और खेर ने की पार्षदों के साथ बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन ने बुधवार शाम को सेक्टर-33 पार्टी कार्यालय में सभी भाजपा पार्षदों की बैठक ली। इसमें सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं। बैठक में भी सभी को एकजुट होकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

ये है वोट गणित
भाजपा अपने दम पर भी मेयर बनवा सकती है। भाजपा के पास खुद के 20 पार्षद है जबकि सांसद किरण खेर की भी एक वोट है और वो वीरवार को सदन में मतदान भी करेंगी। इसके अलावा अकाली दल की एक पार्षद है जो कि भाजपा के समर्थन में है। साथ ही मनोनीत हुए नौ पार्षद है। इनमें से पांच भाजपा के पदाधिकारी रह चुके हैं। ये वोट भी भाजपा को ही मिलना तय है। जबकि कांग्रेस के पास सिर्फ 4 पार्षद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें