फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को तड़पा रहा मानसून: बादल छाए, बारिश का अलर्ट भी आया... लेकिन नहीं गिरी पानी की एक भी बूंद

Sat, 13 Jul 2024 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है और बारिश वाले बादल बन रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में फिर चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो जाएगी। बदले मौसम की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ को मानसून की झमाझम का इंतजार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ को इस बार मानसून तरसा रहा है। शहरवासियों को अब भी बारिश का इंतजार है। शुक्रवार को सुबह अचानक बादल छा गए थे। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने 10:33 बजे बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया लेकिन पूरे दिन बारिश की एक बूंद नहीं गिरी। हालांकि मौसम सुहावना हो गया।

विज्ञापन


आने वाले दिनों में लोगों को उमस और गर्मी से जरूर राहत मिलेगी, क्योंकि मौसम बदल रहा है। चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मानसून फिर सक्रिय हो रहा है और बारिश वाले बादल बन रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में फिर चंडीगढ़ में बारिश शुरू हो जाएगी। बदले मौसम की वजह से ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। शनिवार के बाद भी बादल छाने और बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इस दौरान तापमान भी सामान्य से कम दर्ज किया जा सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

सामान्य से कम हुआ पारा
पिछले कुछ दिनों से शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वीरवार को गर्मी ने जुलाई महीने में पिछले दो साल का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया था लेकिन शुक्रवार को स्थिति बदल गई। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया। एक जून से लेकर शुक्रवार शाम 5:30 बजे तक कुल 138.7 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 46.4 फीसदी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें