फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात को तरसा चंडीगढ़: गलत साबित हो रही मौसम केंद्र की भविष्यवाणी, भीषण गर्मी-उमस से लोग बेहाल

Wed, 24 Jul 2024 09:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में पिछले कई हफ्तों से ठीक बारिश नहीं हुई है। अभी तक मानसून में छोटे-छोटे स्पैल में बारिश हो रही है। इससे उमस वाली गर्मी से लोग बेहाल हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में हल्की बरसात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ का मौसम केंद्र पिछले कई दिनों से रोजाना बारिश की भविष्यवाणी कर रहा है लेकिन बारिश नहीं हो रही। यही हाल मंगलवार को भी रहा। सुबह के समय बादल छाए। बूंदाबांदी भी शुरू हुई लेकिन थोड़ी देर बाद धूप निकल आई। इसके बाद पूरे दिन लोग उमस और गर्मी से परेशान रहे।
विज्ञापन


मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा। न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। अब फिर मौसम केंद्र ने बुधवार और वीरवार को बादल छाने और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। पंजाब में तेज बारिश की भविष्यवाणी है।

शहर में पिछले कई हफ्तों से ठीक बारिश नहीं हुई है। अभी तक मानसून में छोटे-छोटे स्पैल में बारिश हो रही है। बुधवार को बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। शहर में एक जून से लेकर मंगलवार शाम 5:30 बजे तक 185.3 एमएम बारिश हुई है। यह सामान्य से 47 फीसदी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें