फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSP साहब! पति को ढूंढकर ला दो, पुलिस कार्रवाई नहीं करती

Fri, 26 Feb 2016 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
6 दिन से लापता पति को तलाशने की गुहार लगाते हुए महिला एसएसपी के पास पहुंची और पुलिस कर्मियों के कार्रवाई न करने की शिकायत की। मामला चंडीगढ़ का है। शनिवार रात दुकान से काम खत्म कर घर के लिए निकला युवक वीरवार तक घर नही पहुंचा है। पुलिस ने मामले में सिर्फ मिसिंग की डीडीआर दर्ज कर ड्यूटी निभा दी है। पुलिस थाने और चौकी के चक्कर काटने के बाद परिजनों ने एसएसपी के पास शिकायत दी है।
विज्ञापन


शनिवार रात को निकला था सेक्टर 22 से घर आने के लिए
सेक्टर 33 निवासी विनीता ने बताया कि उनका पति शीशपाल सिंह (30) पिछले शनिवार की रात से संदिग्ध परिस्थितियों  में गायब है। छह दिन बीतने के बाद उसके पति का कुछ पता नहीं चल पाया है। विनीता ने बताया कि शीशपाल सेक्टर 22 डी में कालरा क्लॉथ हाउस में पिछले करीब 7-8 सालों से काम कर रहा था।

शनिवार रात को वह करीब 9.30 बजे दुकान से घर के लिए साइकिल पर निकला। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं है। अगले दिन सेक्टर 22 पुलिस चौकी में मिसिंग की डीडीआर दर्ज करवाई गई।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप: जीप में कुछ लड़के उठाकर ले गए
विनीता ने बताया कि आसपास पता करने पर एक कोठी में काम करने वाले एक नेपाली मूल के लड़के ने बताया कि उसने शनिवार रात करीब 10 बजे तीन-चार लड़कों को शीशपाल को पीटते देखा। इसके बाद वे शीशपाल को जीप में डालकर ले गए।

युवक को ले जाने केबाद जीप सवार लड़के दोबारा आए और साइकिल और जूते भी उठा ले गए। महिला का कहना है कि लड़के ने वारदात की जो जगह बताई, वहां सड़क पर खून भी पड़ा मिला। विनीता का कहना है कि उसके पति की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

पुलिस ने महिला पर केस दर्ज करने की धमकी दी
विनीता ने आरोप लगाया कि नेपाली लड़के से बात करने और खून के निशान देखने के बाद वह  सेक्टर 22 की पुलिस चौकी गई और पति के अपहरण की बात बताई। चौकी पुलिस ने कहा सेक्टर 34 थाने का मामला है, वहां जाकर बताओ।

सेक्टर 34 थाने में अपहरण के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि अगर ये बात झूठी निकली तो तुम पर ही उल्टा केस दर्ज कर देंगे। बाद में बहुत कहने पर एक पुलिस कर्मी  मौके पर गया और उस नेपाली लड़के से पूछताछ की ।

पूछताछ करने के बाद कहा उस लड़के को तो हिंदी न तो बोलनी आती है और न ही वह समझ सकता है। लेकिन पीड़ित ने उस लड़के के साथ हुई बातचीत अपने  मोबाइल पर रिकार्ड कर ली थी। सेक्टर 34 पुलिस स्टेशन में उस रिकार्डिंग को सुनवाया गया लेकिन पुलिस ने उस रिकार्डिंग को गंभीरता से नही लिया।

वीरवार को थक हारकर विनीता और कालरा क्लॉथ हाउस के मालिक पवन कालरा ने सेक्टर 9 पुलिस हेडक्वार्टर जा कर एसएसपी पब्लिक विंडो पर शिकायत दी। विनीता का एक सात साल का बेटा है । विनीता का परिवार सेक्टर 33 की एक कोठी में पिछले 2 साल से सर्वेंट क्वार्टर में रह रहा है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर युवक की मिसिंग संबंधी शिकायत दर्ज कर सभी थानों में सूचना दे दी गई थी। अभी तक शीशपाल का कुछ पता नहीं चला है।
- जय भगवान, सेक्टर 22 पुलिस स्टेशन के इंचार्ज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें