इंटरनेशनल एयरपोर्ट तैयार होने के बाद भी विमानन कंपनियां अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में दिलचस्पी नहीं दिखा रही हैं। कंपनियां घरेलू उड़ानों में दिलचस्पी दिखा रहीं हैं लेकिन इंटरनेशनल फ्लाइट के लिए आवेदन नहीं कर रही हैं।
शहर के एयरपोर्ट से रोजाना 19 उड़ानों का संचालन होता है। लेकिन हाल ही में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू नहीं होने के मामले की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई है कि विमानन कंपनी इस ओर कोई रुझान नहीं है। अभी तक यहां से सिर्फ एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान के संचालन के लिए कंपनी ने आवेदन किया है। जबकि 19 फरवरी से कोच्चि के लिए एक विमानन कंपनी फिर से उड़ान सेवा शुरू कर रही है। इसके बाद घरेलू उड़ानों की संख्या 20 हो जाएंगी।
शहर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट से छह फ्लाइट का संचालन होता है। यहां से हर दिन 19 उड़ानों का आवागमन होता है। दिन में अन्य राज्यों के लिए लोगों के रुझान को देखते हुए विमानन कंपनियां फ्लाइट शुरू कर रही हैं। लेकिन इंटरनेशनल के लिए तौबा इसलिए कर रही हैं कि यहां पर कोई भी अंतरराष्ट्रीय मानक पूरे नहीं हैं।
विमानन कंपनियों का मानना है कि यहां से यात्री मिलना मुश्किल लग रहा है। अगर फ्लाइट के लिए आवेदन कर भी देंगे तो यहां असुविधा होने के कारण यात्री नहीं आएंगे। इंटरनेशनल एयरपोर्ट को 939 करोड़ की लागत से बनाया गया है।
कोट--
इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन के लिए व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही यहां से इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन होगा।
सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी।