इंटरनेशनल एयरपोर्ट रन वे अपग्रेडेशन के कारण रविवार को एक बजे के बाद बंद रहेगा। इसके कारण शहर से केवल सुबह आठ फ्लाइट का संचालन हो पाएगा। सुबह 7.40 बजे दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज, 8.40 बजे जाने वाली स्पाइस जेट की फ्लाइट, 11.05 दिल्ली जाने वाली जेट एयरवेज, 11.30 बजे जाने वाली गो एयर की फ्लाइट, 11.55 दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट, 12.10 बजे मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट , 12.25 बजे मुंबई जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट, दोपहर 1 बजे जाने बगलुरू जाने वाली एयर एशिया इंडिया की फ्लाइट का संचालन होगा। इसके बाद एयरपोर्ट से 13 फ्लाइट का संचालन बंद रहेगा। यह जानकारी एयरपोर्ट स्टश्ेान मैनेजर की ओर से दी गई है।