फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: देश के 50 शहरों को मॉडल सिटी बनाने की पहल में चंडीगढ़ शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश के 50 शहरों को मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने की पहल में चंडीगढ़ को भी शामिल किया गया है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मंगलवार को ‘प्रगति-50’ कार्यक्रम लॉन्च किया। इसके तहत चयनित शहरों में स्वच्छता, वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और टिकाऊ शहरी विकास को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बैठक में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शहरी स्वच्छता, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, इस्तेमाल किए गए पानी के प्रबंधन, तकनीक आधारित निगरानी और नागरिक भागीदारी को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
डड्डूमाजरा के बदलाव को राष्ट्रीय मंच पर रखा
बैठक में चंडीगढ़ की ओर से डड्डूमाजरा के लीगेसी वेस्ट डंप के ट्रांसफॉर्मेशन को प्रमुखता से पेश किया गया। वर्षों से पर्यावरणीय चुनौती बने डंपिंग एरिया में वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन, वेस्ट रेमेडिएशन और पर्यावरण सुधार के प्रयासों की जानकारी दी गई। मेयर ने बताया कि निगम का लक्ष्य केवल कचरा हटाना नहीं, बल्कि पुराने कचरे की समस्या का वैज्ञानिक समाधान कर क्षेत्र को पर्यावरण अनुकूल स्वरूप देना है।
विज्ञापन

केपीआई से होगी काम की निगरानी
मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि ‘प्रगति-50’ चंडीगढ़ के लिए शहर को स्वच्छता और शहरी विकास के नए मानकों तक ले जाने का अवसर है। नगर निगम केपीआई आधारित कार्यप्रणाली, नियमित समीक्षा और परिणाम आधारित निगरानी के जरिए लक्ष्यों को हासिल करेगा। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की प्राथमिकता स्वच्छता, स्थिरता, नवाचार और नागरिकों के जीवन की बेहतर गुणवत्ता है। शहर अब केवल ‘ब्यूटीफुल सिटी’ ही नहीं, बल्कि साफ, हरा और भविष्य का मॉडल सिटी बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें