फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में घर-दुकान खरीदने का मौका: सीएचबी बेचेगा 159 संपत्तियां, 10 नवंबर से लगा सकेंगे बोली

Thu, 04 Nov 2021 02:41 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में घर और दुकान खरीदने का अच्छा मौका है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड 159 संपत्तियों को बेचेगा। 10 नवंबर से 30 नवंबर तक खरीदने के इच्छुक व्यक्ति बोली लगा सकते हैं।   
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप चंडीगढ़ में आवासीय या व्यावसायिक संपत्ति खरीदने के इच्छुक हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) एक बार फिर अपनी 159 संपत्तियों को बेचने के लिए ई-टेंडर जारी करने जा रहा है। 10 नवंबर की सुबह 10 बजे से लोग इन संपत्तियों को खरीदने के लिए बोली लगा सकेंगे। बोली 30 नवंबर सुबह 10 बजे तक लगाई जा सकेगी। इसी दिन सुबह 10.15 बजे बोलियों को खोला जाएगा।

विज्ञापन


सीएचबी इस बार 19 फ्री होल्ड और 27 लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की बिक्री करेगा। इनके अलावा 113 लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को भी रखा जाएगा। हालांकि लीज होल्ड संपत्तियों के लिए शहरवासियों की तरफ से रुचि कम दिखाई जा रही है। इसकी वजह से ही बोर्ड ने लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कम से कम 20 फीसदी और लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों की कीमत को 10 फीसदी कम कर दिया है, जबकि कुछ लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों की कीमत 40 से 50 फीसदी तक कम किया गया है। 

बोर्ड ने यह साफ किया है कि 18 वर्ष से ऊपर देश के किसी भी राज्य में रहने वाला व्यक्ति इस ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया में भाग ले सकता है। इन संपत्तियों को खरीदने के लिए एनआरआई भी बोली लगा सकते हैं। बोर्ड ने कहा है कि जो भी आरक्षित मूल्य तय किया गया है, उसके अनुसार सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले व्यक्ति को ही मकान बेचा जाएगा। 
विज्ञापन


बोली लगाने से पहले सभी बोलीदाता संपत्तियों को जाकर देख भी सकते हैं। लीज होल्ड व्यावसायिक संपत्तियों को हर शुक्रवार, लीज होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर बुधवार और फ्री होल्ड आवासीय संपत्तियों को हर शनिवार जाकर देखा जा सकता है। अतिरिक्त जानकारी के लिए लोग सीएचबी की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

                                       फ्री होल्ड आवासीय संपत्ति
एरिया  टाइप  आरक्षित मूल्य
सेक्टर-61(कजहेड़ी)  बूथ(कार्नर)   56.19 लाख
सेक्टर-61(कजहेड़ी) बे-शॉप (बेसमेंट)  1.70 करोड़ रुपये
मनीमाजरा छोटे बूथ(कार्नर)   37.82 लाख
सेक्टर-38 वेस्ट बूथ 41.74 लाख
सेक्टर-40ए  सर्विस बूथ  29.58 लाख
सेक्टर-51ए बूथ  44.24 लाख

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें