चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एसडीओ निर्मल सिंह और जेई राजेश कुमार को आदेश न मानने के कारण निलंबित कर दिया गया।
सीएचबी चेयरमैन मनिंदर सिंह बैंस ने आदेश न मानने पर निलंबन के आदेश जारी कर दिए हैं। दोनों को कार्यकारी अभियंता अजय गर्ग की रिपोर्ट पर निलंबित किया है।
एसडीओ निर्मल सिंह पर आरोप है कि उन्होंने सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट की अंदरूनी सड़कों का काम समय पर नहीं किया। जबकि जेई राजेश कुमार ने आईटी पार्क में जो बोर्ड की कई एकड़ जमीन है, वहां सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं किए।
मालूम हो कि 8 जनवरी को बोर्ड के चेयरमैन ने एसई सुनील कुमार को भी सेक्टर-63 के हाउसिंग प्रोजेक्ट की खामियों में संतुष्ट जवाब न देने के कारण निलंबित कर दिया था। इस प्रोजेक्ट की सीबीआई भी जांच कर रही है।
सुनील कुमार पर आरोप है कि समय पर प्रोजेक्ट पूरा न करने पर ठेकेदार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जबकि ठेकेदार की ओर से की गई देरी पर बार-बार एक्सटेंशन देते रहे।
बोर्ड में बचे सिर्फ 4 एसडीओ
अब हाउसिंग बोर्ड में सिर्फ 4 एसडीओ रह गए हैं। जबकि यहां एसडीओ के 16 पद होने चाहिए। कर्मचारियों की कमी से जूझ रहे बोर्ड में दो और कर्मचारियों के निलंबन से दिक्कतें और बढ़ने वाली हैं।