फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचबी की तत्काल ट्रांसफर फीस में बदलाव

Fri, 04 Sep 2015 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने ट्रांसफर केसों में तत्काल सर्विस शुरू की है। नई तत्काल सर्विस के तहत मकान मालिकों से कैटेगरी के हिसाब से अलग-अलग चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


सीएचबी की बुधवार को हुई बोर्ड मीटिंग में तत्काल सर्विस के प्रस्ताव को पास किया गया था। लेकिन एक दिन बाद ही सीएचबी ने फीस को कैटेगरी के हिसाब से संशोधित कर दिया है।

जानकारी के अनुसार तत्काल सर्विस के तहत सीएचबी के मकानों की ट्रंसफर सुविधा दी जाएगी। बोर्ड आवेदन के पांच दिन के भीतर यह सुविधा देगा।

आवेदन करने का दिन भी इसमें शामिल होगा। नई नोटिफिकेशन के तहत तत्काल सर्विस के तहत 50 हजार फीस देनी होगी। यह फीस सीएचबी के एचआईजी कैटेगरी पर लागू होगी।
विज्ञापन


एमआईजी कैटेगरी के तहत तत्काल सर्विस के लिए 40 हजार और एलआईजी कैटेगरी के लिए 30 हजार फीस तय की गई है। एकोनामिक वीकर सेक्शन (ईडब्ल्यूएस) कैटेगरी के मकानों के लिए तत्काल फीस 20 हजार तय की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें