चंडीगढ़ में सोमवार को हुई बारिश ने निगम की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। निगम का दावा है कि शहर की रोड गलियों की सफाई पर सवा करोड़ से ज्यादा का खर्च किया जा रहा है। बारिश के दौरान शहर में जगह-जगह जलभराव होने से यातायात पर असर पड़ा। सेक्टर-34 से 43 वाली सड़क पर दो घंटे तक जाम लगा रहा। कई लोगों की कारें भी रुक गईं।
इन जगहों पर जलभराव
पलसौरा और बापूधाम कालोनी में घरों के अंदर भी घुसा पानी, पीजीआई से लेकर सेक्टर-16 के चौक तक, सेक्टर-17 बस स्टैंड चौक, सेक्टर-34 का पिकाडली चौक, सेक्टर-37 में भाजपा कार्यालय के पास कई जगह पानी जमा हो गया। सेक्टर-26 की मंडी में जगह- जगह कीचड़ हो गया है। धनास, सेक्टर-15,37 और 38 के पार्क में भी पानी भर गया है।
36 में से 18 हजार गलियों की सफाई का दावा
नगर निगम के जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर में 36 हजार रोड- गलियां है जिनमें से 18 हजार की सफाई हो चुकी है। जबकि पूरी रोड गलियों की सफाई करने की समय सीमा 30 जून तय की गई थी।