फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बाजारों के पानी कनेक्शन काटे, विरोध के बाद मेयर ने जोड़ने को कहा

Tue, 20 Jun 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मेयर आशा जसवाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के बाजारों में लगी 27 पानी की स्टैंड पोस्ट के सोमवार को मेयर के निर्देश पर कनेक्शन काट दिए गए, मगर व्यापारियों और दुकानदारों के विरोध के बाद मेयर को यू टर्न लेना पड़ा। मेयर आशा जसवाल ने जनस्वास्थ्य विभाग की टीम को फिर से कनेक्शन को जोड़ने को कहा है। दरअसल यह कार्रवाई इसलिए की गई थी कि मार्केट एसोसिएशनें सीवरेज का अलग से कनेक्शन लें। 
विज्ञापन


शनिवार को मेयर ने सबसे पहला पानी का कनेक्शन सदर बाजार की स्टैंड पोस्ट का कटवाया था। मेयर ने अधिकारियों को यह कहा था कि जब तक मार्केट एसोसिएशन सीवरेज का अलग से कनेक्शन नहीं लेती तब तक पानी का कनेक्शन न जोड़ा जाए क्योंकि पानी की जहां पर स्टैंड पोस्ट है, वहां पर ही फास्ट फूड और अन्य खाने पीने की दुकानें करने वाले अपना वेस्ट और गंदा पानी स्ट्राम वाटर (रोड गलियों) में ही डाल देते हैं, जबकि ऐसा पानी सिर्फ सीवरेज वाली गलियों में ही डाला जाना चाहिए। रोड गलियों में ऐसा पानी डालने से यह जाम हो जाती हैं जिस कारण कई बार मार्केट की रोड गलियां ओवरफ्लो हो जाती हैं।

नोटिस जारी कर सीवरेज कनेक्शन लेने का समय दिया जाए
मेयर ने अधिकारियों से कहा कि पानी के कनेक्शन जोड़ने के साथ मार्केट एसोसिएशनों को नोटिस जारी किया जाए, जिसमें उन्हें सीवरेज का कनेक्शन लेने के लिए समय सीमा दी जाए। अगर समय सीमा के भीतर वह सीवरेज का कनेक्शन नहीं लेते हैं तो फिर से पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्केट के कनेक्शन काटे

electricity theft - फोटो : File Photo
इन मार्केट के कनेक्शन काटे
निगम के जनस्वास्थ्य विभाग ने सेक्टर-22, 27, 19, 28, 36 समेत कई मार्केट्स में से पीने के पानी के यह कनेक्शन काट दिए गए हैं। इस कारण दुकानदारों को परेशानी होनी शुरू हो गई है।

बिना सीवरेज के नहीं मिलेगा पानी का कनेक्शन
अब यह जरूरी कर दिया गया है कि अकेले पानी का कनेक्शन मिले। अब पानी का कनेक्शन लेने से पहले सीवरेज का अलग से कनेक्शन लेना जरूरी होगा। अब अकेला पानी का कनेक्शन नहीं मिलेगा। निगम के अनुसार अब अगर कोई वेस्ट वाटर रोड गलियों में डालेगा तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

डिफाल्टरों के काटे जा रहे हैं कनेक्शन
इस समय निगम ने पानी का बिल जमा न करवाने वाले डिफाल्टरों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। एक माह के दौरान निगम करीब 100 पानी के कनेक्शन काट चुका है। जिनमें निजी और सरकारी मकानों के अलावा कई कार्यालय भी शामिल हैं। पिछले दिनों निगम ने सेक्टर-39 में आल इंडिया एंटी टेररिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष मनिंदर सिंह बिट्टा के सरकारी घर का भी पानी का कनेक्शन काट दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें