फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राइसिटी में कोरोना से पांच की मौत, 85 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ट्राइसिटी में वीरवार को कोरोना से जहां 5 मरीजों ने दम तोड़ दिया, वहीं 85 नए संक्रमित मिले। मृतकों में से दो चंडीगढ़ और तीन मोहाली के रहने वाले थे। पंचकूला में कोई मौत नहीं हुई। उधर, नए संक्रमितों में से 32 चंडीगढ़, 38 मोहाली और 15 पंचकूला के हैं।
विज्ञापन

चंडीगढ़ में जिन दो मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-43 निवासी 90 वर्षीय वृद्धा की शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि मनीमाजरा निवासी 77 वर्षीय वृद्ध ने जीएमएसएच-16 में दम तोड़ा।
बीते 24 घंटे के दौरान 1820 लोगों की जांच की गई, जिनमें से 8 की रिपोर्ट आनी बाकी है। शहर में संक्रमित मिले 32 मरीजों में पुरुषों की संख्या 14 व महिलाओं की संख्या 18 है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में रखे गए 96 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने पर डिस्चार्ज किया। इसके साथ ही शहर में एक्टिव केस की संख्या 432 रह गई है, जबकि अब तक 802 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें