फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अब प्रति घंटे की दर से विशेषज्ञ रखेगा स्वास्थ्य विभाग, डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए तैनाती

Wed, 12 Jun 2024 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अमर उजाला ने फरवरी 2024 में सिटी ब्यूटीफुल के कराहते अस्पताल अभियान के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अभियान के दौरान खुड्डा लाहौर, सारंगपुर और रायपुर खुर्द स्थित पीएम अभियान केंद्र की पड़ताल की थी। जहां तैनात एकमात्र डॉक्टर के अवकाश पर होने पर ओपीडी खाली रहने की नौबत आ रही थी।
विज्ञापन
Medical, Doctor - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए विभाग ने नई योजना बनाई है। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अव संरचना मिशन योजना के तहत दो घंटे के लिए 2000 रुपये का भुगतान कर डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी। 
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत 6 विभिन्न विशेषज्ञता वाले डॉक्टरों का 18 जून को वॉक इन इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। वहीं चयनित डॉक्टर को अस्पताल का कर्मचारी नहीं माना जाएगा। विभाग उन्हें आवश्यकता के अनुसार कहीं भी तैनाती दे सकेगा।

बता दें कि अमर उजाला ने फरवरी 2024 में सिटी ब्यूटीफुल के कराहते अस्पताल अभियान के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अभियान के दौरान खुड्डा लाहौर, सारंगपुर और रायपुर खुर्द स्थित पीएम अभियान केंद्र की पड़ताल की थी। जहां तैनात एकमात्र डॉक्टर के अवकाश पर होने पर ओपीडी खाली रहने की नौबत आ रही थी। पड़ताल के दौरान सिविल अस्पतालों में भी डॉक्टरों की कमी की समस्या सामने आई थी। 
विज्ञापन


पीएम अभिम योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञों की कमी को काफी हद तक दूर किया जा सकेगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इसके अंतर्गत तैनात होने वाले डॉक्टर विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं में प्रतिदिन दो स्टॉल में काम कर सकेंगे। सुबह 9:00 से 11 बजे और 11:30 बजे से दोपहर 1:30 तक दो स्टॉल खुले रहेंगे। विशेषज्ञ अलग-अलग अस्पतालों में दोस्त लौट में काम कर सकेंगे।
विज्ञापन


ये विशेषज्ञ होंगे तैनात
योजना के अंतर्गत सर्जरी, ईएनटी, मेडिसिन, बाल रोग, त्वचा रोग व प्रसूति और स्त्री रोग के विशेषज्ञों की तैनाती की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें