फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: शिक्षा के क्षेत्र में है सिटी की अलग पहचान, विद्यार्थियों को कम फीस में मिलती है बेहतरीन एजुकेशन

Tue, 20 Jul 2021 11:54 AM IST
निवेदिता वर्मा सुशील कुमार, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा अन्य क्षेत्रों की पढ़ाई बेहतर होती है। सुविधाएं भरपूर मिल रही हैं। इसलिए यह एजुकेशन का हब बन रहा है। 
 
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यार्थियों को सबसे अधिक वही शहर पसंद आता है, जहां शिक्षा के क्षेत्र में सर्वाधिक सुविधाएं मिल सकें। अच्छे शिक्षण संस्थान हों। साथ ही फैकल्टी भी उसी के अनुरूप हों। चंडीगढ़ इन सभी सुविधाओं से लैस है। तभी यह शहर एजुकेशन हब बन गया। यहां मेडिकल से लेकर इंजीनियरिंग की पढ़ाई बड़े स्तर पर होती है। यही कारण है कि राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में चंडीगढ़ के विद्यार्थी सर्वाधिक चयनित होते हैं। यहां 11 राज्यों के तीन लाख से अधिक विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन


हर साल विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी होती रहती है। यहां 60 हजार से अधिक विद्यार्थी मेडिकल और 70 हजार से अधिक विद्यार्थी इंजीनियरिंग में भाग्य आजमा रहे हैं। ऑर्किटेक्ट, कानून, टूरिज्म, मैनेजमेंट की पढ़ाई के लिए भी हर साल 30 से 40 हजार विद्यार्थी आते हैं। पंजाब यूनिवर्सिटी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, पीजीआई, मेडिकल कॉलेज आदि यहां की पहचान हैं।


पीजीआई, मेडिकल कॉलेज व पीयू के चलते आ रहे युवा
चंडीगढ़ में पीजीआई और मेडिकल कॉलेज होने के कारण यहां के विद्यार्थी मेडिकल में भाग्य आजमा रहे हैं। पीयू में भी मेडिकल की पढ़ाई होती है। तीनों संस्थानों में लगभग 400 विद्यार्थी हर साल शिक्षा पाते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के जरिए यह इन संस्थानों में पहुंचते हैं। इसकी कोचिंग भी इन विद्यार्थियों को चंडीगढ़ में आसानी से मिल जाती है। यही नहीं, यहां से ट्रेनिंग पाने के बाद इन विद्यार्थियों के लिए तमाम रास्ते खुलते हैं। कोई सरकारी सेवा में तो कोई अपने अस्पताल चलाते हैं। मेडिकल की पढ़ाई के लिए पांच से छह बड़े संस्थान हैं जो कोचिंग मुहैया कराते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेक और सीसीईटी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज यानी पेक में कई विषयों से इंजीनियरिंग होती है। यह वही संस्थान है जहां से कल्पना चावला ने इंजीनियरिंग की थी। यहां से शिक्षा पाने वाले एलुमनी देश-दुनिया में रोशनी फैला रहे हैं। हर साल सैकड़ों की संख्या में यहां विद्यार्थी एडमिशन लेते हैं। सीसीईटी कॉलेज भी इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पुराना नाम है। सरकारी संस्थान होने के नाते इसमें भी पढ़ाई केअच्छे अवसर मिलते हैं। इंजीनियरिंग की कोचिंग यहां आसानी से विद्यार्थियों को हर सुविधा के साथ मिल जाती है। 

सिविल सेवाओं की कोचिंग का भी माहौल ठीक
सिविल सेवा के लिए चंडीगढ़ में एक दर्जन से अधिक कोचिंग हैं। यहां हर साल लगभग 2000 विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। इनका पास प्रतिशत भी ठीक है। पीयू भी कम फीस में विद्यार्थियों को आईएएस, आईपीएस के लिए कोचिंग करवाता है। इसके लिए विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा पास करनी होती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ
पीयू के शिक्षाविद प्रो. प्रशांत गौतम कहते हैं कि चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग, मेडिकल के अलावा अन्य क्षेत्रों की पढ़ाई बेहतर होती है। सुविधाएं भरपूर मिल रही हैं। इसलिए यह एजुकेशन का हब बन रहा है। टूरिज्म से लेकर होटल इंडस्ट्री में भी पढ़ाई बेहतर होती है। शिक्षाविद प्रो. हरीश कुमार का कहना है कि चंडीगढ़ में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कुछ अलग होती है। यही कारण है कि युवा यहां अधिक आते हैं। नौकरी के अवसर भी यहां अधिक हैं।

ये हैं प्रमुख शिक्षण संस्थान
- पीजीआई
- पंजाब यूनिवर्सिटी
- पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज
- सीसीईटी
- गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज
- पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज
- पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंटकॉलेज फॉर वुमन
- आर्ट कॉलेज
- चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी
- चितकारा यूनिवर्सिटी
- होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें