फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ण मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने मनाया नए साल का जश्न, 5 क्लिक में देखें मनमोहक तस्वीरें

Wed, 02 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 5
श्री हरमंदिर साहिब
नए वर्ष का जश्न देश-दुनिया में मनाया जा रहा है। अमृतसर स्थित विश्व प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में भी श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोग श्री हरमंदिर साहिब दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। आइए तस्वीरों में देखें श्री हरमंदिर साहिब की मनमोहक तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
श्री हरमंदिर साहिब
श्रद्धालुओं ने यहां माथा टेक कर शांति और समृद्धि के लिए अरदास की। रात से ही श्रद्धालु स्वर्ण मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे। इस दौरान शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मंगलवार को अपनी पत्नी केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।
विज्ञापन

3 of 5
श्री हरमंदिर साहिब
बादल दंपति सुबह सवेरे ही श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। पवित्र परिक्रमा के दर्शन करने के बाद बादल दंपति ने मुख्य भवन में सुशोभित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे नतमस्तक होकर अरदास की। पंजाब के पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने नव वर्ष की सुबह अपने परिवार के साथ श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।

4 of 5
श्री हरमंदिर साहिब
बता दें कि अभी कुछ दिन पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी के साथ श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। सचिन ने यहां माथा टेक कर अरदास भी की। नए साल के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु की नगरी पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्री हरमंदिर साहिब
कड़ाके की ठंड के बावजूद पवित्र स्थल श्री हरमंदिर साहिब में पूजा करने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु आधी रात से कतारों में लगे रहे। अमृतसर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें