फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ को मिला सर्वश्रेष्ठ मौसम केंद्र का अवार्ड

Fri, 05 Feb 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के सभी मौसम केंद्र को पछाड़कर चंडीगढ़ मौसम विभाग को सर्वश्रेष्ठ केंद्र का अवार्ड मिला है। केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी व पृथ्वी विज्ञान मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आईएमडी फाउंडेशन के अवसर पर चंडीगढ़ मौसम विभाग के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल को अवार्ड दिया।
विज्ञापन


इस मौके पर सुरेंद्र पाल ने बताया कि यह पुरस्कार विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की कड़ी मेहनत को समर्पित है। विभाग की भविष्य में भी क्वालिटी वर्क स्टैंडर्ड को बनाए रखने की कोशिश रहेगी।

यह अवार्ड मौसम केंद्र के प्रदर्शन, रिसर्च, पब्लिक अवेयरनेस, डाटा मैनेजमेंट और आधुनिक निगरानी नेटवर्क के आधार पर दिया जाता है। चंडीगढ़ केंद्र खेती के लिए प्रसिद्ध दो महत्वपूर्ण प्रदेश हरियाणा व पंजाब को कवर करता है।
विज्ञापन


अपनी आधुनिक निगरानी प्रशिक्षण की मदद से हरियाणा और पंजाब के किसानों को समय-समय पर मौसम के बारे में महत्वपूर्ण सूचना उपलब्ध कराता है। यह देश का पहला मौसम सेंटर है, जो एसएमएस के माध्यम से किसानों को हिंदी, पंजाबी और अंग्रेजी में सूचना उपलब्ध करवाता है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की यह भी खासियत है कि हर तीन घंटे पर अपडेट मौसम की जानकारी दी जाती है। हाल ही में संस्थान ने एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें