फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा प्रमुख राम रहीम विवाद में 'पलक' को राहत

Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक टीवी शो में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की मिमिक्री कर विवाद में फंसे छोटे पर्दे के कामेडियन कीकू शारदा की गिरफ्तारी व ट्रायल पर रोक हाईकोर्ट ने जारी रखी है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप है। कीकू के खिलाफ ऐसा ही एक और मामला फिरोजपुर में भी दर्ज किया गया था। इस मामले में भी वीरवार को अदालत की ओर से ऐसा ही आदेश दिया गया।
विज्ञापन

कैथल और फतेहाबाद में दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग को लेकर दायर कीकू की याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने केस की अगली कार्रवाई पर भी रोक लगा दी थी। हाईकोर्ट ने हरियाणा के अलावा पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब देने को कहा था। हालांकि दोनों ही सरकारों ने जवाब के लिए समय मांगा। इसी दौरान याची को बताया गया कि फिरोजपुर में भी ऐसी ही एफआईआर दर्ज की गई है, लिहाजा हाईकोर्ट ने इस मामले में भी पहले के आदेश को लागू कर दिया है।  
 27 दिसंबर को एक टीवी चैनल पर जश्न-ए-उम्मीद शो के बाद दलशेर सिंह, उदय सिंह व लक्ष्मनदास ने पुलिस को शिकायत दी थी ।  पुलिस ने कीकू के अलावा गौरव गेरा, असगर अली, राजीव ठाकुर, पूजा बनेरे, मौनी राय और गौतम गुलाटी के खिलाफ कैथल व फतेहाबाद में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की। एक एफआईआर में गिरफ्तारी के बाद कीकू को जमानत मिलते ही दूसरी एफआईआर में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में इसमें भी उन्हें जमानत मिल गई थी। इसके बाद ही कीकू शारदा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर एफआईआर रद्द करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें