प्रतिष्ठित क्लबों में शुमार चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के चुनाव का बिगुल बजने वाला है। ऐसे में प्रधान कोई भी बने, बस सपनों के पूरे होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस क्लब से नेता, रिटायर्ड कर्नल, रिटायर्ड जनरल, प्रिंसिपल सेक्रेटरी, ब्यूरोक्रेट्स, लेफ्टिनेंट जनरल, इंडस्ट्रिलिस्ट और हाई प्रोफाइल हस्तियां जुड़ी हुई हैं।
हर बार की तरह इस बार भी गोल्फ क्लब चुनाव अपने हाई प्रोफाइल मेंबर्स के कारण सुर्खियों में रहने वाला है। चुनाव को लेकर क्लब के वर्षों से मेंबर रहे मिल्खा सिंह, हरमीत काहलों और मंजीत सिंह की राय जानी अमर उजाला के संवाददाता ने।
इन क्लब मेंबरों का कहना है कि प्रधान चाहे कोई भी बने, क्लब की धमक विदेशों तक होनी चाहिए। इसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान दिया जाना चाहिए और प्रोफेशनल कोच रखे जाने चाहिए ताकि गोल्फ को प्रमोट किया जा सके।
नंबर वन गोल्फ कोर्स हो : मिल्खा सिंह
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव
- फोटो : amar ujala
उड़न सिख के नाम से जाने जाते मिल्खा सिंह 60 साल से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्य हैं। वह कहते हैं कि हर साल गोल्फ क्लब केचुनाव होते हैं, नए प्रधान और उनकी एग्जीक्यूटिव कमेटी का गठन होता है। मुझे इन सबसे कुछ लेना देना नहीं है कि चुनाव के बाद कौन प्रधान बनता है?
हम तो सिर्फ यही चाहते हैं कि गोल्फ क्लब कोर्स की ग्रीनरी बढ़िया से मेंटेंन हो और इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर हो। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब को ऐसा बनाए जाए कि देश ही नहीं, विदेशों में भी इसकी धमक हो। यह सब हो सकता है। क्लब के पास न जमीन की कमी है, न मेन फोर्स की और न ही पानी की तो फिर क्यों न इस क्लब को दुनिया के अन्य गोल्फ कोर्स के मुकाबले पहले पायदान पर लाया जाए।
क्लब चलाने वाले अपनी जिम्मेदारी समझें : काहलों
24 साल से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के सदस्य और अर्जुन अवार्डी हरमीत काहलाें ने कहा कि क्लब चलाने वाले अपनी जिम्मेदारी समझें। चुनाव जीतने वाला ही बेहतर प्रधान नहीं हो सकता। जीतने वाले को गोल्फ की पूरी जानकारी होनी चाहिए। बेहतर एडमिनिस्ट्रेटर होने के साथ-साथ ही टीम का गाइड होना चाहिए। इसके साथ ही लीज के मामले को सुलझाने की भी क्षमता प्रधान में होनी चाहिए।
प्रोफेशनल कोचिंग मिले : मंजीत सिंह
चंडीगढ़ गोल्फ क्लब चुनाव
- फोटो : amar ujala
31 साल से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के मेंबर मंजीत सिंह ने कहा कि प्रोफेशनल कोचिंग मिले तभी यह आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जो भी जीते वह गोल्फ क्लब को प्रोफेशनल तरीके से आगे बढ़ाए। गोल्फ क्लब में मौजूदा समय में जूनियर प्रोग्राम एक तरह से थम गया है।
यहां पर कोचिंग देने वाले प्रोफेशनल कोच होने चाहिए। एक तरह तो हम इस क्लब को शीर्ष क्लबों में शुमार करना चाहते हैं, वहीं हम इस क्लब में कोई प्रोफेशनल कोच नहीं रख पा रहे हैं, जिससे गोल्फ प्रमोट हो सके।