अब चंडीगढ़ का नाम देश विदेश में रोशन होने वाला है। जी हां, कलर्स के डांस दीवाने चैनल में अपने ही चंडीगढ़ में फ्रूट बेचने वाला दीनानाथ फाइनलिस्ट बन चुके हैं। फाइनल की शूटिंग मंगलवार को होने वासी है। दीनानाथ चंडीगढ़ सेक्टर-26 में एक फलों की रेहड़ी लगाते थे और उनके डांस के शौक ने उनको मुंबई तक पहुंचा दिया। अब उनकी उम्मीदें फाइनल में लगी हैं। इसके लिए वह लगातार मेहनत कर रहे हैं। जब उनसे उनके डांस के शौक के बारे में बात की गई तो उन्होंने कई बातें साझा की।
नृत्य में आपकी रूचि कैसे पैदा हुई और आपने नृत्य कब शुरू किया?
गोविंदा और माइकल जैक्सन हमेशा मेरी प्रेरणा रहे हैं। मैंने होली प्रतियोगिताओं के माध्यम से नृत्य और प्रदर्शन शुरू किया और धीरे धीरे त्योहारों का हिस्सा बनना शुरू कर दिया।
आप 26 चंडीगढ़ में एक फल विक्रेता हैं। तब से अब तक आप के जीवन में क्या परिवर्तन आए हैं?
मैं लंबे समय से काम कर रहा हूं पर नृत्य के लिए अपना जुनून को जिंदा रखा। परिवार की जिम्मेदारी, बढ़ती महंगाई जैसी कई समस्याएं मेरे सामने थीं पर जुनून को हमेशा जिंदा रखा है। बदलाव की बात करें तो मुंबई में दो माह हो गए हैं और मुंबई की सड़कों पर चलने वाले मुझको पहचानने लगे हैं।
आपने नृत्य कहां से सीखा ?
मैं नृत्य कक्षा शुल्क नहीं भर सकता था। इसलिए, मैं औपचारिक नृत्य प्रशिक्षण का चयन करने में सक्षम नहीं था। मैंने कुछ दोस्त बनाए जो नृत्य से जुड़े थे और साथ ही मुझे सिखाने के लिए तैयार थे। इसके उपरांत मैंने जिम्नास्टिक का प्रशिक्षण भी लिया।
आपके लिए यह जीत कितनी आवश्यक है? शो के बाद के क्या प्लान हैं?
नृत्य हमेशा मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मैं जीतता हूं, तो मैं अपने फलों के कारोबार में ही निवेश करने का सोच रहा हूं। कुछ विस्तार योजना भी बना रहा हूं। इन दिनों भी, मेरा छोटा भाई व्यवसाय का ख्याल रख रहा है।
शो के बाद आप क्या आप वापस चंडीगढ़ जाएंगे?
मैं वापस चंडीगढ़ में जाऊंगा। अपने दादा द्वारा शुरू किया फलों का व्यापार ही करूंगा।