फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेन 1 माह के लिए एक्सटेंड

Tue, 22 Apr 2014 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ से फिरोजपुर के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन को एक माह के लिए और एक्सटेंड कर दिया गया है। अब ये ट्रेन 20 मई तक चलेगी।
विज्ञापन


पहले इसे होली के लिए स्पेशल चलाया गया था, लेकिन अब इसे समर स्पेशल के रूप में चलाया जा रहा है। यह पहले 10 मार्च से 20 अप्रैल तक चली थी। सोमवार से इसे दोबारा चला दिया गया।

यह रोजाना शाम को 7.30 बजे चंडीगढ़ से चलती है और रात 11.30 बजे फिरोजपुर पहुंचती है। वहीं फिरोजपुर से यह सुबह 7 बजे रवाना होकर सुबह 11.05 बजे चंडीगढ़ आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये ट्रेन चंडीगढ़ से लुधियाना और मोगा होते हुए फिरोजपुर पहुंचती है।

चंडीगढ़-फिरोजपुर ट्रेन को यात्रियों की काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही थी। फिरोजपुर से लुधियाना आने वाले यात्रियों को तो इससे काफी फायदा हुआ। इसलिए ट्रेन को एक माह के लिए एक्सटेंड किया गया है।
- राजेंद्र दत्ता, स्टेशन अधीक्षक, चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें