चंडीगढ़ की सासंद किरण खेर के हस्तक्षेप के बाद सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के टीचर्स को होली से पहले ही बड़ा तोहफा दे दिया गया है। की पिछले तीन महीने की सैलरी रिलीज कर दी गई हैं। इस फैसले बाद ज्वाइंट एक्शन कमेटी के ऑफ यूटी टीचर्स ने अपनी भूख हड़ताल भी तोड़ दी।
एमपी किरण खेर की ओर से भेजे गए यूथ लीडर सहदेव सलारिया ने धरने पर बैठे टीचर्स को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को खत्म कराया। इस मौके पर सहदेव सलारिया के साथ यूटी एजुकेशन डिपार्टमेंट केके ऑफिसर्स भी मौजूद रहे। (एसएसए) टीचर्स की पिछले तीन महीने की सैलरी के लिए पिछले दिनों एमपी किरण खेर ने इस मामाले को यूटी के प्रशासक के समक्ष इस मुद्दे पर बातजीत की थी।
प्रशासक केनिर्देश पर एडवाइजर ने एसएसए टीचर्स की सैलरी केलिए 13 करोड़ रूपये जारी कर दिए। इससे पहले एसएसए टीचर्स पिछले तीन महीने की सैलरी नही मिलने पर डॉयरेक्टर स्कूल एजुकेशन की बिल्डिंग के बाहर भूख हड़ताल पर बैठे हुए थे।