फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Court: नेलपेंट दिखाने के बहाने किया था दस वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, दोषी दुकानदार को 20 साल कैद

Wed, 23 Aug 2023 11:16 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ निवासी पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया था कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें से एक दस साल की बेटी काफी दिनों से कुछ डरी-सहमी थी। 31 मार्च 2021 को उसने बेटी को हिम्मत दी और उससे डरे रहने का कारण पूछा तब बेटी ने पूरी सच्चाई बताई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला अदालत ने दस वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पकड़े गए दोषी को 20 साल की कैद और 51 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। दोषी की पहचान बुड़ैल में कॉस्मेटिक शॉप चलाने वाले छत्तर सिंह के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


मामले में बच्ची की मां ने मार्च 2021 में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दो साल तक चली अदालती कार्रवाई के बाद सामने आए तथ्यों को जांचने और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने सोमवार को आरोपी को दोषी करार दे दिया था।

यह भी पढ़ें: Rain in Chandigarh: चंडीगढ़ में झमाझम बरसात से गिरा पारा, लोगों को चिपचिपी गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन


चंडीगढ़ निवासी पीड़ित की मां ने शिकायत में बताया था कि उसके चार बच्चे हैं, जिसमें से एक दस साल की बेटी काफी दिनों से कुछ डरी-सहमी थी। 31 मार्च 2021 को उसने बेटी को हिम्मत दी और उससे डरे रहने का कारण पूछा। उसने बताया कि कॉस्मेटिक शॉप चलाने वाले अंकल की दुकान पर वह नेल पेंट लेने के लिए गई थी। 

इस दौरान आरोपी उसे नेल पेंट देने के बहाने अपने घर पर ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद बच्ची की मां ने शिकायत सेक्टर-34 थाना में दर्ज करवाई थी। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।

नशा तस्करी का आरोपी सबूतों के अभाव में बरी
जिला अदालत ने नशा तस्करी के एक मामले में आरोपी को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया। बरी होने वाले व्यक्ति की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-29 निवासी सुदेश कुमार (49) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मार्च 2019 में इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस ने सुदेश को गांव दड़वा के श्मशान घाट के पास पकड़ा था। उसके पास मौजूद एक पॉलिथीन बैग से 150 नशीले कैप्सूल बरामद हुए थे। एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था। अदालती कार्रवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल को केस में झूठा फंसाया गया है। पुलिस के पास केस से संबंधित कोई गवाह नहीं है। यहां तक अदालत में दिए गए पुलिसकर्मियों के बयान भी आपस में मेल नहीं खा रहे। मामले में सामने आए तथ्यों को जांचने और दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी को बरी कर दिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें