फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः जिला बार एसोसिएशन चुनाव 4 को, शेड्यूल

Mon, 23 Nov 2015 02:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। पहली बार होगा कि बार एसोसिएशन के एक ही साल में दूसरी बार चुनाव हो रहे हैं। इसका कारण हाईकोर्ट से आए आदेश थे, जिसमें कहा गया था कि एसोसिएशन के चुनाव हर साल दिसंबर में ही कराएं जाएं। इससे पहले इसी साल मई में बार एसोसिएशन के चुनाव हुए थे।
विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के प्रेजिडेंट शंकर गुप्ता के अनुसार चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सोमवार को बैठक कर इसका पूरा शेड्यूल तय किया जाएगा। हालांकि मतदान और चुनाव परिणाम एक ही दिन 4 दिसंबर को कराए जाएंगे यह तय हो गया है।

वहीं अभी अन्य शेड्यूल तय होना बाकी है। इसमें फार्म मिलने की तिथि, नामांकन का दिन शामिल है। इससे पहले चुनाव रिटर्निंग अधिकारी की तैनाती का फैसला भी होना है। चुनाव के लिए दावेदारों ने प्रचार और कनवेंसिंग भी शुरू कर दी है। वकीलों के चैंबर्स में दावेदारों के समर्थकों के साथ चक्कर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


दावेदार समर्थकों के साथ वकीलों को अपने पक्ष में वोट देने के लिए अभी से जुट गए हैं। कोर्ट परिसर में वकीलों के चैंबर्स बिल्डिंग पर कई दावेदारों ने बैनर भी लगा दिए हैं। इनमें कुछ महिला दावेदारों के भी बैनर शामिल हैं।

डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में जगह-जगह दावेदारों ने पोस्टर और बैनर लगाकर चुनाव का माहौल बनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि डिस्ट्रिक्ट  कोर्ट में कुल वकीलों की संख्या 2700 के करीब है। हालांकि जिन वकीलों के ड्यूज क्लीयर नहीं हो पाते उन्हें वोट का अधिकार नहीं दिया जाता।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें