फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: साईं बाबा की पालकी यात्रा में झूमे श्रद्धालु, आकर्षक झांकियां ने मोहा मन

Sat, 05 Oct 2024 02:33 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

साईं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि बाबा की मध्याह्न आरती के बाद पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई।
विज्ञापन
शोभायात्रा में उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर 29 स्थित श्री साईंधाम की ओर से शनिवार को हर वर्ष की भांति साईं बाबा की भव्य विशाल पालकी शोभा एवं रथ यात्रा का आयोजन किया गया। साईं मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रमेश कालिया ने बताया कि बाबा की मध्याह्न आरती के बाद पालकी शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई।
विज्ञापन




बैंड बाजा मधुर धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। बड़ी संख्या में साईं भक्त यात्रा में शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां भी साथ रही। श्रद्धालु नृत्य करते चल रहे थे। बाबा की पालकी को आकर्षक और रंग बिरंगे ताजे फूलों से सजाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फौजी बैंड आकर्षण के केंद्र रहे। श्रद्धालु सड़क की सफाई करते चल रहे थे। यह सेक्टर 30, 20, 21, 22, अरोमा लाइट पॉइंट से सेक्टर 17, 18, 19 व 27-28 के लाइट पॉइंट से होते हुए वापस मंदिर परिसर में संपूर्ण होगी। सेक्टर 18 स्थित टैगोर थिएटर के सामने शाम 6 बजे बाबा की धूप आरती होगी व उसके बाद साढ़े छह बजे बाबा को भोग अर्पण करने के बाद चाय प्रसाद का लंगर होगा। मंदिर में पालकी शोभा एवं रथ यात्रा के विश्राम लेने के बाद अटूट भंडारे का आयोजन होगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें