फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईओ ने कैंसर इलाज के लिए तैयार की थर्मल बेस्ड कैंसर थैरेपी तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी एनेबलिंग सेंटर की ओर से कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से शनिवार को टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें सीएसआईओ ने कैंसर इलाज के लिए तैयार की थर्मल बेस्ड कैंसर थैरेपी तकनीक के बारे में बताया। प्रदर्शनी का आयोजन सेक्टर-25 स्थित कम्युनिटी सेंटर में किया गया। इस दौरान विभिन्न संस्थानों के लगभग 70 के करीब टेक्नोलॉजी का प्रदर्शन किया गया। इसमें पीयू के साथ निट्टर, सीएसआईआर-सीएसआईओ, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक), चितकारा यूनिवर्सिटी, आईआईटी रोपड़ आदि से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसका उद्घाटन प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल, डीयूआई प्रोफेसर रेणु विग, सीआईआई चेयरमैन अमित थापर ने किया।
विज्ञापन

सीएसआईओ की टीम ने प्लाज्मोनिक फोटोथर्मल कैंसर थेरेप्यूटिक्स तकनीक का विकास किया है। यह सॉलिड ट्यूमर कैंसर को आरंभिक चरण में समाप्त करने में प्रयोगमयी है। इस तकनीक में पहले ट्यूमर टिशू में नैनोपार्टिकलज इंजेक्ट किए जाते हैं जो कैंसर सेल्स का तापमान बढ़ा देते हैं। तापमान बढ़ने के बाद ट्यूमर में इंफ्रारेड रेडिएशन पास की जाती है जो बिना त्वचा को नुकसान पहुंचाए ट्यूमर टिशू को किल करने में मदद करती है। इस तकनीक में थर्मल थेरेपी, नैनो टेक्नोलॉजी व नॉन आयनाइजिंग रेडिएशन का प्रयोग हुआ है। इसका टेस्ट सफलतापूर्वक जानवरों पर किया जा चुका है।
हैंड मोशन डिवाइस डॉक्टर की अनुपस्थिति में करेगी सर्जरी
सीएसआईओ के शोधकर्त्ताओं ने तीन नई मशीनों का विकास किया है। इनमें से हैंड मोशन मेजरमेंट डिवाइस भारत और अमेरिका में पेटेंट हो चुकी है। यह डिवाइस बिना डॉक्टर की उपस्थिति के उनके निर्देशानुसार सर्जरी कर सकती है। इसकी मदद से डॉक्टर बिना शारीरिक उपस्थिति के दूरवर्ती स्थानों पर भी सर्जरी कर सकेंगे। डिवाइस में कैमरे लगे हुए है जिससे डॉक्टर सर्जरी के हर बारीक विवरण को देख सकते है। दूसरी इंट्रा वीनस इनफ्यूजन मॉनिटरिंग डिवाइस है जो मरीज को ग्लूकोज, खून आदि चढ़ाने पर उसकी गति नियंत्रित करता है और खून वापस आने या ग्लूकोज खत्म हो जाने पर अलार्म बजा देता है। तीसरी मशीन है प्लाज्मोनिक फोटोथर्मल बेस्ड स्टरलाइजेशन। यह डिवाइस सर्जरी में उपयोग होने वाले औजारों को स्टरलाइज/जीवाणु रहित करता है। इन तकनीकों पर सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट डॉ संजीव सोनी के नेतृत्व में पांच पीएचडी स्कॉलर, एक एमए इलेक्ट्रॉ निक्स छात्र और एक बीटेक के छात्र ने काम किया है।
विज्ञापन

निट्टर के शोधार्थी ने राख व इलेक्ट्रिकल वेस्ट से किया टाइल का निर्माण
सेक्टर-26 स्थित निट्टर से डॉ. संजय व डॉ. जीडी त्यागी के अधीन पीएचडी कर रहे शोधार्थी अ भिशेक गुप्ता, कोयले के जलने के बाद बचे फ्लाई एश व इलेक्ट्रिकल वेस्ट को कच्चे पदार्थ के रूप में उपयोग कर ईंटें और टाइलें बना रहे हैं। फ्लाई ऐश से बनीं ईंटें आम ईंटों के मुकाबले तीन गुना कम वजन की है और ऊंची इमारतों के निर्माण में सहायक हैं। इलेक्ट्रिकल वेस्ट से बनी टाइलें पानी में तैर भी सकती हैं। जहां एक स्टैंडर्ड नाप की ईंट का वजन वजन 12 किलो होता है वही समान नाप में फ्लाई एश ईंट का वजन 3.6 किलो है। इन टाइलों को जीवनकाल 50 वर्षों से अधिक है। ईंट, टाइल बनाने की इस तकनीक को 2022 में पेटेंट करवाया जा चुका है।
अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ हाइड्रोपोनिक खेती कर शुरू किया स्टार्टअप
अरून ने 2013 में नौकरी से इस्तीफा दिया और मोगा में हाइड्रोपोनिक खेती व रेनवाटर हार्वेस्टिंग शुरू की। हाइड्रोपोनिक के काम को बढ़ा कर उन्होंने 2020 में चंडीगढ़ में र्स्टाटअप विलविज स्थापित किया। इसमें वे हाइड्रोपोनिक खेती अर्थात बिना पानी के तैयार की जा रहे फलों, पौधों से बनी चीजों को बाजार तक पहुंचा रहे हैं। इनमें ब्राह्मी कैप्सूल, जैम, हैंड वॉश, बालों के उत्पाद आदि शामिल हैं। बताया कि हाइड्रोपोनिक खेती में जड़ों की वृद्धि के बजाय पौधे का विकास अधिक होता है व पोषक तत्व की मात्रा भी अधिक होती है।
हरसैहराब ने तैयार की साइन लैंग्वेज को आम भाषा में समझने के लिए वेब एप्लीकेशन
पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी (पेक) के बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के छात्र हरसैहराब ने भारतीय साइन लैंग्वेज को मौखिक भाषा में बदलने के लिए एक वेब एप्लीकेशन तैयार की है। इस एप्लीकेशन से इंडियन साइन लैंग्वेज को किसी भी भाषा में बदला जा सकता है। हरसैहराब की ओर यह एप्लीकेशन पंजाब यूनिवर्सिटी के डिजाइन और इनोवेशन सेल के अधीन बनाई गई व उनके प्रोफेसर नवीन अग्रवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें