फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार डिलिवरी बॉय से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 स्थित बस स्टॉप के पास से बाइक सवार दो झपटमार साइकिल सवार डिलीवरी ब्वॉय का मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सूचना पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राज सिंह ने बताया कि वह मोहाली के एसएएस नगर में रहता है और एक निजी फूड कंपनी में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। 25 जून को वह खाने ऑर्डर देने गया था। साइकिल से लौटते समय रात करीब 8 बजे सेक्टर-41 के बस स्टॉप के पास बाइक सवार दो युवकों ने जबरन उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है ताकि आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें