फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ब्लैक फंगस के इंजेक्शन की कालाबाजारी, 20 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ब्लैक फंगस की गंभीर बीमारी में इस्तेमाल होने वाली लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन को महंगे दामों पर बेचने की फिराक में घूम रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन के 20 इंजेक्शन बरामद हुए हैं। सेक्टर-19 थाना पुलिस ने लुधियाना के सुखदेव नगर निवासी अरुण (34) के खिलाफ बनती धाराओं के तहत मामला दर्जकर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-19 थाना प्रभारी की अगुवाई में पुलिस शनिवार रात सेक्टर-18 स्थित टैगोर थिएटर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 17/18 लाइट प्वाइंट की तरफ से एक व्यक्ति ब्लैक फंगस बीमारी को ठीक करने वाले इंजेक्शनों को महंगे दाम पर बेचने की फिराक में घूम रहा है। इसके बाद सेक्टर-18 टैगोर थिएटर के पास पुलिस ने नाका लगाया। इस दौरान एक पैदल व्यक्ति हाथ में नीले रंग का बैग लेकर आता दिखा। पुलिस को देखकर वह भागने की कोशिश करन लगा, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान उसने बैग को फेंकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं करने दिया। जांच में पुलिस को उसके कब्जे से लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन के 20 इंजेक्शन मिले, जो ब्लैक फंगस की बीमारी में मरीज को दिया जाता है। आरोपी इंजेक्शन से संबंधित कोई भी दस्तावेज दिखा नहीं सका। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर सेक्टर-19 थाने ले जाया गया।
बॉक्स
लुधियाना में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान चलाता है आरोपी
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी की लुधियाना में आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान है। दुकान पर आने वाले मरीजों के लिए उसने यह इंजेक्शन सरकार से दस्तावेजों के आधार पर लिए थे। लालच में आकर और मोटी रकम वसूलने के चक्कर में आरोपी चंडीगढ़ में इन्हें महंगे दामों पर बेचने आया था। पुलिस अब उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जिसे अरुण इंजेक्शन बेचने आया था।
विज्ञापन

बॉक्स
14 से 15 हजार में बेचने वाला था इंजेक्शन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सेक्टर 38 स्थित पंजाब स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी से सरकारी दामों पर लाइपोसोमल एम्फोटेरिसिन इंजेक्शन जारी करवाए थे। इसके बाद आरोपी इन इंजेक्शंस को 14 से 15 हजार में बेचने की फिराक में था। वहीं, सेक्टर-19 थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, केस से संलिप्त आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
बॉक्स
कुछ समय पहले रेमडेसिविर की डील करते पकड़े गए थे आरोपी
बता दें कि 17 अप्रैल को सेक्टर 17 के एक होटल से ऑपरेशन सेल की टीम ने केरल निवासी अभिषेक, फिलिप जैकब, केपी फ्रांसिस, दिल्ली निवासी सुशील कुमार, भोपाल निवासी प्रभात त्यागी को रेमडेसिविर की अवैध तरीके से डील करते पकड़ा था। बाद में फार्मा कंपनी के डायरेक्टर गौरव चावला को गिरफ्तार कर तीन हजार रेमडेसिविर बरामद किया गया। हालांकि जिला अदालत के आदेश पर ऑपरेशन सेल ने रेमडेसिविर के कुछ सैंपल निकालकर चंडीगढ़ प्रशासन को सौंप दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें