फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: प्रशासन ने बढ़ाई सख्ती, बाजारों में ऑड-ईवन फिर लागू, मोबाइल मार्केट की कई दुकानें बंद

Fri, 07 Aug 2020 10:34 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़। - फोटो : social media
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक तरफ कोरोना के नए मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वहीं, चंडीगढ़ प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती बढ़ानी शुरू कर दी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को शहर की कई बाजारों में ऑड-ईवन फार्मूले को लागू कर दिया, जबकि कई दुकानों को बंद करने का भी फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रशासक के एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से यह आदेश जारी किए गए। इसके अनुसार सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट, बुड़ैल चौक स्थित ओल्ड पीएनबी बैंक के पास वाली मार्केट, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर-8 की इंटरनल मार्केट, सेक्टर-20 की आजाद और पैलेस मार्केट, सेक्टर-21 की बूथ मार्केट, सेक्टर-19 के पालिका बाजार व सदर मार्केट और सेक्टर-27 की जनता मार्केट की दुकानें अब अगले छह दिनों तक ऑड-ईवन फार्मूले के तहत ही खोली जाएंगी। 


यह भी पढ़ें- 25 लाख के पैकेज की नौकरी छोड़कर IAS बने इस नौजवान के फार्मूले आपको कर देंगे हैरान
विज्ञापन


इसके अलावा सेक्टर-43 की स्कूटर रिपेयर मार्केट हर रविवार बंद रहेगी। वहीं, प्रशासन ने सेक्टर-22 की मोबाइल मार्केट की कुछ दुकानों को अगले 6 दिनों तक पूरी तरह से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। इसमें से एससीओ 1010-11 राधा मार्केट, एससीओ 1030-31 अटारी मार्केट, एससीओ 1004 स्वीटी मार्केट और एससीओ 1003-04 को अगले छह दिनों के लिए बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों में कहा गया है कि हर हफ्ते इन आदेशों की समीक्षा होगी। वहीं, इन आदेशों को लागू करने की जिम्मेदारी एसडीएम और मार्केट एसोसिएशन की होगी। नियमों की अवहेलना पर कार्रवाई भी की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

रैपिड एंटीजन किट से लोगों की हो कोरोना जांच

प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शहर के तीनों अस्पतालों के प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वह कोरोना की चपेट में आए बुजुर्ग व पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रसित व्यक्तियों की खास तौर पर देखभाल करें। उन्होंने पीजीआई के डायरेक्टर को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग की शुरुआत करने के आदेश दिए, ताकि कम समय में ज्यादा से ज्यादा संक्रमण की पहचान की जा सके। बदनौर ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश दिए कि वह टीमें तैयार करें, जो एंबुलेंस में एंटीजन टेस्टिंग किट रखकर शहर के विभिन्न हिस्सों में जाकर लोगों की कोरोना जांच करें। एडवाइजर मनोज परिदा ने बताया कि प्राइवेट लेबोरेटरी को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग के इस्तेमाल की इजाजत दे दी गई है।

शादी समारोह में 50 और अंतिम संस्कार में 20 लोग ही हो सकते हैं शामिल 
तमाम सख्ती के बावजूद शहर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शहर के कई हिस्सों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों को तोड़ने की खबरें भी सामने आ रही हैं, इसलिए प्रशासन ने शुक्रवार को एक बार फिर आदेश जारी कर यह स्पष्ट किया कि किसी भी शादी समारोह व अंतिम संस्कार में तय संख्या से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने पर कार्रवाई की जाएगी। एडवाइजर ने इसकी जिम्मेदारी डीसी को सौंपी है।      

एडवाइजर मनोज परिदा की तरफ से जारी आदेश में साफ किया गया है कि शादी समारोहों में 50 लोगों से ज्यादा के एकत्रित होने की इजाजत नहीं है। इसी तरह अंतिम संस्कार में भी 20 लोगों से अधिक के एकत्रित होने की अनुमति नहीं है। प्रशासन के आदेश का सख्ती से पालन करना होगा और ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी। 
 
बता दें कि प्रतिबंधों के बावजूद लोग आदेशों का उल्लंघन कर रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई जगहों पर लोगों की अधिक संख्या में देखा गया है। यही कारण है कि प्रशासन ने प्रेस वार्ताओं पर भी कुछ दिनों पहले रोक लगा दी थी, ताकि अधिक लोगों को एकत्रित होने से रोका जा सके। अब लोगों के एकत्रित होने के नियमों की अनदेखी के चलते ही इस संबंध में दोबारा आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की कॉपी जरूरी कार्यवाही के लिए रजिस्ट्रार जनरल, पंजाब और हरियाणा कोर्ट को भी भेजी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें