फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय से पहले बंद हुआ इंटरनेट कनेक्शन, कंपनी भरेगा मुआवजा

Sat, 27 Feb 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
समय से पहले इंटरनेशनल कनेक्शन बंद करने पर चंडीगढ़ उपभोक्ता फोरम ने सेलुलर कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने कंपनी को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 15 हजार रुपये मुआवजा अदा करे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 के सदस्य जसविंदर सिंह सिद्धू ने सुनवाई के बाद दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता वेदिका गांधी निवासी सेक्टर-2 चंडीगढ़ ने नई दिल्ली स्थित मैट्रिक्स सेलुलर (इंटरनेशनल) सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, इसके मैनेजिंग डायरेक्टर और चंडीगढ़ सेक्टर-8सी स्थित मैट्रिक्स सेलुलर (इंटरनेशनल) सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।

शिकायतकर्ता ने फोरम को बताया कि यूके जाने से पहले उन्होंने परिवार के लोगों से संपर्क में रहने के लिए मैट्रिक्स सेलुलर इंटरनेशनल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से कनेक्शन खरीदा था। यूके में कांफ्रेंस के लिए 17 से 24 जुलाई 2014 तक ठहरना था। फोन 16 जुलाई 2014 को एक्टिवेट किया गया।
विज्ञापन


उनके देश लौटने तक यानी 24 जुलाई 2014 तक एक्टिव रहना था। उन्होंने बताया कि 22-23 जुलाई 2014 की रात में ही बंद हो गया। इस संबंध में उन्होंने दूसरे पक्ष के चंडीगढ़ कार्यालय में कई बार संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने फोरम को यह भी बताया कि कंपनी ने 25 जून 2014 से 29 जुलाई 20104 तक की अवधि के लिए तीन हजार आठ सौ 22 रुपये का बिल भेज दिया। उनके नाम से जो बिल भेजा गया, उस पर गलत नंबर लिखा था। दूसरे पक्ष ने पक्ष रखते हुए कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें